पहले हाथ फिर धीरे-धीरे फूल गया पूरा शरीर...पिता ने बताई दर्दनाक कहानी, ऐसे दुनिया को छोड़ गई दंगल गर्ल

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल में नजर आईं बबीता फोगाट उर्फ सुहानी भटनागर का महज 19 की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सुहानी पिछले दो महीने से बिस्तर पर ही थीं। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई दंग रह गया है। रील से लेकर रियल जिंदगी में सुहानी से जुड़े हर शख्स के लिए यह एक दुखद समाचार रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहानी को अजीबोगरीब बीमारी काल के गाल में खींच ले गई। सुहानी की मौत से आहत उनके माता-पिता पर दुखों का पहाड़ से टूट गया है।

Dangal girl Suhani Bhatnagar

लेकिन, फिर भी सुहानी की मां ने कहा कि उनको गर्व है कि बेटी 25 हजार बच्चों में से 'दंगल' फिल्म के लिए सेलेक्ट हुई थी और उसने बखूबी किरदार भी निभाया। वहीं, सुहानी के पिता ने इस बात का भी खुलासा किया है कि सुहानी किस बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। आइए जानते हैं पिता की जुबानी...

पिता ने बयां किया बेटी की मौत का मंजर

सुहानी के पिता ने बताया कि पिछले दो महीने से बेटी के उल्टे हाथ में सूजन नजर आने लगी थी। हमने इसे सामान्य समझा। लेकिन, फिर धीरे-धीरे उसके पूरे शरीर में सूजन आ गई। फौरन डॉक्टरों को दिखाना शुरू किया। लेकिन, कोई भी डॉक्टर बीमारी को नहीं पकड़ सका। बीती 6 फरवरी को बेटी को दिल्ली के एम्स भर्ती कराया। जहां पता चला कि सुहानी 'डर्मेटो मायोसाइटिस' नाम की रेयर बीमारी से जूझ रही है।

आगे बताया कि इस बीमारी का इलाज सिर्फ स्टेरॉइड्स ही हैं। डॉक्टरों ने स्टेरॉइड्स देने शुरू किए। जिससे बेटी को ऑटो इम्यून सिस्टम मिलना शुरू हुआ। सुहानी के पिता के मुताबिक, डॉक्टरों ने इस बीमारी की रिकवरी में बहुत वक्त बताया। बेटी के फेफड़े कमजोर हो गए थे। इनफेक्शन फैल गया था। फेफड़ों में पानी भर गया और उसका सांस लेना मुश्किल हो गया।

16 फरवरी को तोड़ा दम
एक्ट्रेस सुहानी की मौत नई दिल्ली के अस्पताल एम्स में हुई। बताया जा रहा है कि बीती 6 फरवरी को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं , 16 फरवरी शाम सुहानी ने दम तोड दिया। 17 फरवरी को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+