उर्फी जावेद पर 15 साल के लड़के ने किया ऐसा भद्दा कमेंट, बौखलाईं एक्ट्रेस और कहा- अपने बच्चों को संभाल लो
Uorfi Javed Angry: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'फॉलो कर लो यार' को लेकर खबरों में छाई हुई हैं।
15 साल के लड़के ने उर्फी को किया गलत कमेंट
उर्फी जावेद की ये वेब सीरीज गत 23 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी। फिलहाल उर्फी सीरीज के प्रमोशन में जुटी हैं। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उर्फी जावेद पर 15 साल के एक लड़के ने गलत कमेंट्स कर दिए हैं। इस बात को लेकर उर्फी भड़क गई हैं।

उर्फी जावेद को सरेआम आया गुस्सा
इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट लिखते हुए उर्फी जावेद ने अपने साथ हुए हादसे के बारे में लोगों को खुलकर बताया है। उन्होंने लिखा है- कल मेरे और मेरी फैमिली के साथ कुछ बेहद अनकंफर्टेबल हुआ है। जब मैं पैपराजी के बीच थी तो लोगों का एक ग्रुप वहां से गुजर रहा था, एक आदमी ने सबके सामने मुझ पर चिल्लाया कि तुम्हारा बॉडी काउंट क्या है। वो लड़का मुश्किल से 15 साल का था। उसने ऐसा मेरी मां और मेरे परिवार के सामने कहा था।
'मैं उस लड़के को मुक्का मारना चाहती थी'
उर्फी ने अपनी दूसरी इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह पैपराजी को पोज देती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- आप मेरे हाव-भाव से साफ देख सकते हैं कि मैं हैरान रह गई थी। उस आदमी को पैपराजी के ठीक सामने मुक्का मारना चाहती थी। प्लीज अपने लड़कों को महिलाओं या आम लोगों की इज्जत करना सिखाएं। मुझे लड़के के पैरेंट्स के लिए दुख हो रहा है।
इन शोज का हिस्सा थीं उर्फी जावेद
उर्जी जावेद की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'फॉलो कर लो यार' में 9 एपिसोड्स हैं जिसे सोल प्रोडक्शंस के फाजिला अल्लाना और कामना मेनेजेस ने बनाया है। इस सीरीज क डायेरक्टर संदीप कुकरेजा हैं। आपको बता दें कि इससे पहले उर्फी ने 'मेरी दुर्गा' और 'बड़े भैया की दुल्हनिया' जैसे टीवी शोज में भी काम किया है। वह बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में भी नजर आई थीं। इसके अलावा वह दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'एलएसडी 2' में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications