120 Bahadur Box Office Prediction: फरहान अख्तर की फिल्म की होगी बल्ले-बल्ले, मिलेगी ऐसी ओपनिंग!
120 Bahadur Box Office Collection Prediction: 21 नवंबर 2025 बॉक्स ऑफिस पर दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों की रिलीज़ ने सिनेमाघरों में हलचल मचा दी है। एक तरफ कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी की चौथी किस्त 'मस्ती 4' है, जिसमें रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय फिर एक बार अपनी मज़ेदार केमिस्ट्री के साथ लौटे हैं। दूसरी तरफ फरहान अख्तर की गहन और भावनात्मक फिल्म '120 बहादुर' है। जो एक सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है। दोनों फिल्मों की शैली अलग है, लेकिन मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।

ओपनिंग डे पर उम्मीदें कम, लेकिन चर्चाएं ज़ोरों पर
फिल्म ट्रेड विशेषज्ञों का अनुमान है कि दोनों फिल्मों की ओपनिंग धीमी रह सकती है। दर्शकों में उत्सुकता के बावजूद शुरुआती संकेत बताते हैं कि पहले दिन टिकट बिक्री उम्मीद से काफी कम हो सकती है। 'मस्ती 4' की एडवांस बुकिंग भी औसत रही और रिलीज़ से एक दिन पहले तक 10,000 टिकट बिकने की संभावना बेहद कम बताई गई थी। वहीं, '120 बहादुर' की एडवांस बुकिंग और भी कमजोर दिखाई दी।
कलेक्शन अनुमान: किसकी होगी बढ़त?
अगर शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स पर गौर किया जाए, तो विशेषज्ञ मानते हैं कि दोनों फिल्मों के लिए पहले दिन 1 करोड़ रुपये भी एक उपलब्धि साबित होगी।
- 'मस्ती 4' के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये की ओपनिंग का अनुमान लगाया जा रहा है।
- '120 बहादुर' की बात करें तो शुरुआत 2.5-4 करोड़ रुपये के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
यह अंतर साफ दर्शाता है कि जहां 'मस्ती 4' अपनी कॉमेडी और स्टारकास्ट के कारण कुछ फायदा उठा सकती है, वहीं '120 बहादुर' को दर्शकों तक पहुंचने के लिए मजबूत वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत पड़ेगी।
सोशल मीडिया पर गर्म बहस, समीक्षाओं पर होगी असली उम्मीद
ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दोनों फिल्मों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। फरहान अख्तर की समर्पित तैयारी और कहानी की गंभीरता '120 बहादुर' को अलग पहचान देती है, जबकि 'मस्ती 4' मनोरंजन और हास्य का पैकेज बनकर सामने आई है। हालांकि फरहान की फिल्म को लेकर क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications