'तुझ पर कौन पैसा लगाएगा...' 'बालिका वधू' में काम कर चुके विक्रांत मेसी ने ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान

Vikrant Massey Struggle: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेसी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एक्टर ने अपने दम पर अपनी एक्टिंग के बल पर अपनी एक खास पहचान बनाई है। अपनी वेबसीरीज और मूवीस में वे गजब की एक्टिंग करते हैं। फैंस को उनकी हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। हाल ही में एक्टर की फिल्म 12वीं फेल रिलीज हुई है, जिसके चलते विक्रांत मेसी सुर्खियों में हैं। आइये बात करते हैं विक्रांत मेसी की इस मुश्किल जर्नी के बारे में...

विक्रांत के लिए नहीं था कुछ भी आसान
विक्रांत मेसी की एक्टिंग के सब कायल हैं। एक्टर जिस वेब सीरीज में भी नजर आते हैं, फैंस को अपना दीवाना बना ही देते हैं। लेकिन ये सब विक्रांत के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। उनकी बॉलीवुड जर्नी काफी मुश्किल रही है। विक्रांत को शुरुआती दिनों ने फिल्मों में काम नहीं मिला।

Vikrant Massey

वॉशरूम की लाइन में लगे थे और...
बताते चलें कि विक्रांत ने टीवी शो धूम मचाओ धूम से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें कई सारे टीवी शोज में देखा गया, जिनमें से एक बालिका वधू भी है। एक इंटरव्यू में विक्रांत ने बताया था कि वो वॉशरूम की लाइन में खड़े थे और तभी उन्हें एक्टिंग के लिए अप्रोच किया गया था। उनसे पूछा गया कि क्या वे एक्टिंग करेंगे।

2013 में 'लुटेरा' से किया डेब्यू
इसके बाद विक्रांत को महीने में चार एपिसोड शूट करने का ऑफर मिला, जहां एक एपिसोड के लिए उन्हें 6,000 रुपये दिए जाते थे। विक्रांत ने शुरुआती दिनों में पैसे नहीं बल्कि कुछ सीखने की तमन्ना से ये ऑफर स्वीकार कर लिया। वे हमेशा से ही एक एक्टर बनना चाहते थे। फिल्मों की बात करें तो साल 2013 में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा से विक्रांत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+