Gadar: ये हैं फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' के 10 दमदार डायलॉग्स, इस मूवी ने सनी देओल को बना दिया था बड़ा स्टार

Gadar Sunny Deol Dialogues: भारत-पाक बंटवारे की कहानी पर आधारित एक्शन फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए 22 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन इसके दमदार डायलॉग्स आज भी लोगों के जुबान पर चढ़े हुए हैं।

Gadar Sunny Deol Dialogues: बॉलीवुड की दमदार फिल्मों मे से एक 'गदर-एक प्रेम कथा' ने दर्शकों के दिल से लेकर बॉक्स ऑफस तक पर अपना जादू चला दिया था। फिल्म ने न केवल ताबड़तोड़ कमाई की थी बल्कि इसके दमदार डायलॉग्स ने लोगों के दिलों दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ दी थी। लोग आज भी सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर' की तारीफ करते नहीं थकते हैं। 15 जून 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर' को लोगों उसकी कहानी के लिए तो पसंद किया ही था, साथ ही सनी देओल के दमदार डायलॉग्स ने भी लोगों को झकझोर दिया था। उनके वो दमदार डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।

भारत-पाक बंटवारे की कहानी पर आधारित एक्शन फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए 22 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन इसकी यादें अभी भी ताजा हैं। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी भी नजर आए थे। फिल्म की कहानी, गाने और डायलॉग ने धूम मचा दी थी। सनी देओल का हैंडपंप उखाड़कर ललकारने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था।

sunny deol

गदर के फेमस 10 डायलॉग्स
इस फिल्म के बाद से ही सनी देओल की फैन फालोइंग काफी तेजी से बढ़ गई थी। ऐसे में इस फिल्म का सीक्वल एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज फिल्म 'गदर 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर को देखने के बाद लोग फिल्म को देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। हिन्दी सिनेमा की बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म गदर के ये हैं 10 यादगार डायलॉग्स-

1. एक कागज पर मोहर नहीं लगेगी तो क्या तारा पाकिस्तान नहीं जाएगा? मुझे मेरे बच्चे को उसकी मां से मिलाने से कोई ताकत, कोई सरहद नहीं रोक सकती।
2. अशरफ अली! आपका पाकिस्तान ज़िंदाबाद है, इससे हमें कोई ऐतराज नहीं लेकिन हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा।

3. बाप बनकर बेटी को विदा कर दीजिए, इसी में सबकी भलाई है, वरना अगर आज ये जट बिगड़ गया तो सैकड़ों को ले मरेगा।

4. दुनिया जानती है कि बंटवारे के वक्त हम लोगों ने आप लोगों को 65 करोड़ रुपये दिए थे तब जाकर आपके छत पर तिरपाल आई थी। बरसात से बचने की हैसियत नहीं और गोलीबारी की बात कर रहे हैं आप लोग।

5. अगर मैं अपने बीवी-बच्चे के लिए सर झुका सकता हूं, तो मैं सबके सर काट भी सकता हूं।

6. इस मुल्क से ज्यादा मुसलमान हिन्दुस्तान में हैं। उनके होंठ और दिलों की धड़कनें हमेशा यही कहती हैं 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद', तो क्या वो पक्के मुसलमान नहीं हैं?

7. मुसलमानी है ये, मुसलमानी है...लो अब ये होगी सिखनी, अब किसी ने इसकी तरफ आंख भी उठाई ना...वाहे गुरुजी दी सौ दर्दन उखाड़ दूंगा।

8. मुझ गरीब पर रहम तुमने क्या किया, जो कुछ था मेरे पास सब लूट लिया।

9. जिंदगी कितनी ही बेरहम क्यों न हो, जीना तो पड़ता है मैडम जी, जीना तो पड़ता है।

10. सियासतें बदल गईं, वतन के नाम बदल गए पर दुल के जज्बात तो नहीं बदले जा सकते ना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+