इरफान खान के वे 10 डायलॉग्स जो आज भी फैन्स के बीच हैं पॉपुलर
नई दिल्ली, 29 अप्रैल: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक इरफान खान को इस दुनिया को अलविदा किए 2 साल हो गए हैं। कैंसर से लड़ते हुए इरफान 29 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। इरफान खान ने भारतीय सिनेमा इतिहास में अब तक के सबसे महान अभिनेताओं में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। कॉमेडी फिल्मों से लेकर थ्रिलर फ्लिक्स तक, इरफान खान ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जो दशकों से प्रशंसकों की पसंदीदा रही हैं। उनके कई डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है। आज हम आपको उनके 10 फेमस डायलॉग्स से रूबरू कराएंगे, जो आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं।

फिल्म- कारवां:
''लोगों को हक जताना आता है, रिश्ता निभाना नहीं आता'' (इरफान खान की आखिरी फिल्मों में से एक है। फिल्म मृत्यु की अवधारणा से संबंधित है।)
फिल्म- द किलर
''पिस्टल की ठंडी नली जब कनपटी पर लगती है न तब जिंदगी और मौत का फर्क समझ आता है'' ( यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। द किलर में उनके अलावा इमरान हाशमी और निशा कोठारी ने भी अहम भूमिका निभाई थी।)
फिल्म-जज़्बा,
''मोहब्बत है इसलिए जाने दिया... ज़िद होती तो बाहों में होती"
''रिश्तों में भरोसा और मोबाइल पर नेटवर्क ना हो तो लोग गेम खेलने लगते हैं''
फिल्म जज्बा में इरफान खान के कई डायलॉग ने सुर्खियां बटोरी थीं।
फिल्म-पीकू
''डेथ और शिट, ये दो चीजें किसी को कहीं भी, कभी भी आ सकती हैं''
फिल्म पीकू इरफान खान के करियर की सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन पर दिखे थे।
फिल्म-पान सिंह तोमर
''बीहड़ में बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट में''
इस फिल्म में इरफान खान की जबरदस्त परफॉरमेंस देखने को मिली थी।
फिल्म-हिंदी मीडियम
''ये हेडमास्टर हेडमास्टर नहीं है जी, ये बिजनेसमैन है। आजकल की पढ़ाई पढ़ाई नहीं है जी, ये धंधा है धंधा''
इरफान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
फिल्म-लाइफ इन अ मेट्रो
''ये शहर जितना हमें देता है, बदले में उससे कहीं ज्यादा हमसे ले लेता है''
फिल्म- हासिल
तुमको याद रखेंगे गुरु
फिल्म हासिल का यह जबरदस्त डायलॉग आज भी लोग बोला करते हैं।
फिल्म-साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स
हमारी तो गाली पर भी ताली बजती है
इरफान खान को उनके अलग अंदाज के लिए जाना जाता था।
द नेमसेक
''एक तकिया और कंबल पैक करें और जितना संभव हो उतना दुनिया देखें। आपको इसका पछतावा नहीं होगा। एक दिन, बहुत देर हो जाएगी,''












Click it and Unblock the Notifications