यूरोप में पहली बार डीजल से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बिकीं

बीते महीने यूरोप में पहली बार नए इलेक्ट्रिक बैटरी वाहन ने डीजल कार की बिक्री को पीछे छोड़ दिया है. ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए कार कंपनियां और उपभोक्ता प्रदूषण फैलाने वाले जीवाश्म ईंधन से चलने वाली गाड़ियों से दूरी बना रहे हैं.

डीजल से आगे इलेक्ट्रिक कारें

यूरोपीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के मुताबिक, जून में इलेक्ट्रिक बैटरी कारों की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 15.1 प्रतिशत हो गई. इस दौरान यूरोपीय संघ में 158,000 से ज्यादा गाड़ियां बेची गईं. जर्मनी, फ्रांस और नीदरलैंड जैसे सभी प्रमुख बाजारों में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई. ऑटोमोबाइल एसोसिएशन ने कहा है कि 2023 के पहले छह महीनों में नई EU कार रजिस्ट्रेशन में 5.4 मिलियन नई यूनिट्स के साथ 17.9 प्रतिशत की बढ़त हुई.

जून में इलेक्ट्रिक बैटरी कारों की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 15.1 प्रतिशत हो गई.

यूरोप की ज्यादातर कंपनियों ने अब अपना ध्यान पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारों के विकास पर लगा दिया है. पहले से बाजार में मौजूद डीजल और पेट्रोल कारों के अब इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में उतारे जा रहे हैं. इसके साथ ही कंपनियों ने नये सिरे से इलेक्ट्रिक कारो के विकास पर अपना ध्यान लगाया है. इसके लिए निर्माण प्रक्रिया में भी भारी बदलाव किये जा रहे हैं. चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ने और पेट्रोल डीजल की महंगाई ने आम लोगों को भी इलेक्ट्रिक कारों की ओर ले जाने में बड़ी भूमिका निभाई है.

जर्मनी, फ्रांस और नीदरलैंड जैसे सभी प्रमुख बाजारों में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई.

पेट्रोल कार सबसे आगे

पेट्रोल कार अभी भी 36.3 प्रतिशत की सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी के साथ नंबर पर बना हुआ है, जबकि हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन 24.3 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे. एक लॉबी ग्रुप ने बुधवार को कहा, हालांकि यह बिक्री कोविड के पहले दिनों जैसी अभी भी नहीं है. कोरोनो वायरस की महामारी से पहले 2019 में गाड़ियों की बिक्री के लिहाज से वर्तमान में बिकी गाड़ियों की संख्या करीब 21 फीसदी कम है. हालांकि हाल के महीने के सुधारों से संकेत मिलता है कि महामारी के चलते बाधित सप्लाई के बाद अब यूरोपीय ऑटोमोटिव उद्योग रिकवर कर रहा है.

कार कंपनियां और उपभोक्ता प्रदूषण फैलाने वाले जीवाश्म ईंधन से चलने वाली गाड़ियों से दूरी बना रहे हैं.

पीवाई/एनआर (एएफपी)

Source: DW

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+