मरीज के मुंह में था हजारों चीटियों का झुंड, अस्पताल के ICU वार्ड में हुई अजीबो गरीब घटना, होगी जांच

छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल में बड़ा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक मरीज के मुह में हज़ारों चीटियों का झुंड पाया गया है।

दुर्ग, 30 सितंबर। छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल में बड़ा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक मरीज के मुह में हज़ारों चीटियों का झुंड पाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का उजागर हुई है। इस अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज के मुंह पर लाल चींटियों का झुंड देखा गया है। मरीज के परिजनों ने जब यह हाल देखा,तब यह मामला उजागर हुआ।

चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में था भर्ती

चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में था भर्ती

भिलाई शहर में घटा यह मामला बेहद ही गंभीर है,जहां आईसीयू में गंभीर हालत में भर्ती मरीज की जान पर बन आई। 25 सितंबर को दुर्ग जिले के सुभाष नगर रहवासी 69 वर्ष के रामा साहू को पेट में दर्द, बुखार, उल्टी और खांसी की शिकायत के बाद भिलाई स्थित चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

परिजनों के उड़ गए होश

परिजनों के उड़ गए होश

बुजुर्ग मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया,लेकिन 29 सितंबर की शाम मरीज के परिजनों के होश उड़ गए।

नली में रेंग रही थीं हज़ारों लाल चीटियां

नली में रेंग रही थीं हज़ारों लाल चीटियां

बुजुर्ग मरीज रामा साहू की हालत बाद से बदतर हो गई थी। उनके चेहरे में लगाई गई नली में हज़ारों लाल चीटियां रेंग रही थीं। घबराये परिजनों ने इसकी जानकारी डॉक्टर तक पहुंचाई,तो प्रकरण को दबाने की कोशिश की जाने लगी। हालांकि मरीज की नली बदलकर उन्हें तुरंत दूसरे बेड में शिफ्ट किया गया।

होगी जांच

होगी जांच

ICU जैसे हाइजीन स्थान पर मरीज के मुँह में लाल चीटिंयों का झुंड पाया जाना एक बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। बहरहाल इस मामले में सीएमएचओ और कलेक्टर जाँच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कहीं है।

यह भी पढ़ें कब्र खोदकर शरीर खा जाता है यह जीव, भय के कारण ग्रामीणों की नींद गायब, जानिए इसके बारे में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+