छात्रा की हत्या : 48 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली, पालकों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
राजनांदगांव में छात्रा के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने आक्रोश प्रदर्शित किया।स घटना से केंन्द्रीय विद्यायल में पढ़ रहे बच्चों के पालकों में खासी नाराजगी है।
राजनांदगांव, 23 जुलाई। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में बीते दिनों हुए केंद्रीय विद्यालय की छात्रा की हत्या मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। वहीं लोगों में अब इस मामले को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में तो लिया है। लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नही लगे हैं। राजनांदगांव में छात्रा के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने आक्रोश प्रदर्शित किया।

जगह जगह निकले कैंडल मार्च व आक्रोश रैली
कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या मामले में अब तक पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। इससे आक्रोश में लोगों ने शुक्रवार को आक्रोश रैली निकाली और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। यहां जिलेभर से के लोग शामिल हुए। इससे पहले 21 जुलाई की शाम नगर में कैंडल मार्च निकालकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी गई थी।

पालकों में खासी नाराजगी
राजनांदगांव शहर के जय स्तंभ चौक में इसी मामले को लेकर शहर के सभी सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। आपको बता दें कि कि केंद्रीय विद्यालय की 9वी की छात्रा की लाश डंगबोरा जलाशय में बुधवार को देखी गई। बच्ची की गला रेतकर हत्या की गई है। इस घटना से केंन्द्रीय विद्यायल में पढ़ रहे बच्चों के पालकों में खासी नाराजगी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी खुलासा नहीं किया गया है।
लोधी समाज में आक्रोश, एसपी को सौंपा ज्ञापन
इस घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोधी समाज के लोग आक्रोशित है। जिसके बाद पूरे जिले में लोधी समाज ने श्रधंजलि सभा का आयोजन कर एसपी को ज्ञापन सौंपा है, समाज आरोपियों को जल्द पकड़ कर कड़ी सजा देने की मांग की है इस दौरान राजनांदगांव जिला अध्यक्ष लोधी समाज राजभान लोधी, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, युवा लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुलचंद लोधी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications