SAIL चेयरमैन का Bhilai Steel Plant दौरा, प्रबंधन की धड़कनें तेज, कर्मचारी 15 मिनट में बताएंगे समस्याएं
SAIL Chairman सोमा मण्डल इन दिनों देश में सेल की सभी इकाइयों के दौरे पर हैं। जिसके तहत आज वे छत्तीसगढ़ के भिलाई पहुंची है। सेल चेयरमेन बनने के बाद सोमा मंडल का यह दूसरा दौरा है। इस दौरे में सेल चेयरमेन प्लांट, खदान और हॉस्पिटल का दौरा भी करेंगी। इस दौरान वे यूनियन के नेताओ से भी मिलेंगी। लेकिन भिलाई स्टील प्लांट प्रबन्धन में यूनियन नेताओ को चेयरमेन से मिलने का वक्त ही न के बराबर दिया है।

इस तरह होगा सेल चेयरमैन का प्रोटोकॉल
SAIL चेयरमैन सोमा मण्डल के आगमन को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। कल वे भिलाई स्टील प्लांट के अलग अलग विभागों का दौरा करेंगी। उनका ज्यादातर समय प्लांट और खदान में ही गुजरेगा। इस बीच वे देव बालौदा मंदिर भी पहुंचेंगी। साथ ही भिलाई के सबसे बड़े हॉस्पिटल पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय सेक्टर-9 में भी कदम रखेंगी। वे शुक्रवार को अस्पताल के आक्सीजन प्लांट, आइसीयू, कैथलैब का दौरा करेंगी और मरीजों से बाचतीत करेंगी।

सुबह आठ बजे से शुरू होगा दौरा, फिर होगी रिव्यू मीटिंग
बीएसपी में प्रबंधन और अधिकारियों की धड़कने तेज हैं। क्योंकि सेल चेयरमैन सोमा मंडल स्वयं 29 अक्टूबर शुक्रवार सुबह 8 बजे से प्लांट दौरा करेंगीं, जिसके बाद रिव्यू मीटिंग भी लेंगी। जिसके बाद शुक्रवार शाम को राजहरा के लिए रवाना हो जाएंगी। दल्ली-राजहरा में ही रात्रि विश्राम के बाद शनिवार दोपहर तक राजहरा का कार्यक्रम है। सोमा मण्डल के आगमन से पहले ही डायरेक्टर टेक्नीकल एके सिंह पहुंच चुके है। वे यहां जीएम रह चुके हैं। इसलिए यहाँ की बारीकियों से वाकिफ हैं।

इसलिए खास है सेल चेयरमेन का यह दौरा
दरअसल लागातर संयंत्रों में कम होते उत्पादन सेल के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसलिए उत्पादन प्रक्रिया को बढ़ाने की कवायद में सेल लगा हुआ है। बीएसपी भी मौजूदा समय में उत्पादन संकट के साथ साथ और बढ़ते उत्पादन लागत कि समस्या से जूझ रहा है। बीएसपी का प्रॉफिट तक कम होता जा रहा है। ईडी वर्क्स अंजनी कुमार और सीजीएम कोक ओवन राजीव श्रीवास्तव के बीच खींचतान के कारण राजीव श्रीवास्तव इस्तीफा देकर घर बैठ चुके हैं। इन सभी समस्याओं पर सेल चेयरमैन मण्डल व डायरेक्टर टेक्नीकल सिंह खुद संवाद करेंगे।
यह भी पढ़े.. SAIL में निकली 261 पदों पर भर्ती, आईटीआई व डिप्लोमा पास उम्मीदवार करें आवेदन












Click it and Unblock the Notifications