राजनांदगांव: एकतरफा प्यार का दर्दनाक अंत, छात्रा की हत्या का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार
राजनांदगांव जिले में केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। छात्रा की हत्या उसके ही गांव में रहने वाले युवक छबील कुर्रे ने की थी। पुलिस ने आरोपी को नागपुर
राजनांदगांव, 23 जुलाई। राजनांदगांव जिले के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। छात्रा की हत्या उसके ही गांव में रहने वाले युवक छबील कुर्रे ने की थी। पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रा की हत्या कर नागपुर फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि छात्रा से आरोपी एकतरफा प्यार करता था, और छात्रा द्वारा बात नहीं करने पर आरोपी नाराज था। जिसके चलते आरोपी छबील कुर्रे ने छात्रा की हत्या कर दी।

दो दिनों बाद पहाड़ी में मिली थी लाश
केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की छात्रा 19 जुलाई को रोज की तरह सुबह स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन 2:30 बजे तक अपने घर नहीं पहुंची तो पालकों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन 2 दिनों तक युवती का कोई पता नहीं चला 2 दिनों बाद 21 जुलाई को मोहरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी में युवती का शव बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए कैमरे में युवती आरोपी के साथ बाइक पर जाती हुई नजर आई। जिसके बाद दो संदिग्धों को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी।

पहले से शादी शुदा है आरोपी, करता था एकतरफा प्यार
छात्रा की हत्या का आरोपी छवि कुर्रे पहले से ही विवाहित है।आरोपी छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। युवती से स्कूल बात करने की कोशिश करता था। लेकिन छात्रा ने कुछ दिनों से आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। जिससे नाराज आरोपी छबील ने युवती की हत्या की साजिश रच डाली। फिर 19 जुलाई को डेम के जंगल में ले जाकर छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस को इस तरह मिले सुराग
पुलिस की जांच में यह पता चला कि घटना के दिन पहाड़ी के पास एक युवक संदिग्ध रूप में देखा गया था । इस पर पुलिस ने उस लड़के के बारे में पता लगाया पुलिस को यह भी पता चला कि वह युवक लड़की के ही गांव का रहने वाला है। सीसीटीवी कैमरे में दिखे युवक के हुलिए से उसका मिलान किया गया उसमें भी दोनों युवक एक ही निकले । इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में गांव पहुंची। लेकिन पता चला कि युवक घर में नहीं है पुलिस ने युवक की पहचान 22 वर्षीय छबील कुर्रे के रूप में की थी।
हत्या कर नागपुर फरार हो गया था आरोपी
पुलिस द्वारा गांव लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि छबील कई दिनों नागपुर चला गया है। और घर नहीं लौटा है। पुलिस को उस पर शक हुआ पुलिस ने छबील का नंबर ट्रेस करना शुरू किया जांच में पता चला कि कुछ दिनों पहले डोंगरगढ़ के आसपास देखा गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस टीम नागपुर रवाना हुई आरोपी का नम्बर ट्रेस कर नागपुर में गिरफ्तार किया गया। फिलहाल युवती से रेप की पुष्टि नही हुई है। रिपोर्ट आने के बाद धारा बढ़ाई जाएगी।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बाइक तथा बैग को जप्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को खोजने 200 से ज्यादा सी सी टीवी की मदद ली गई। 8 स्पेशल टीम के 70 पुलिस जवान हत्यारे की पता साजी में जुटे थे।
आरोपी ने बताया कैसे दिया घटना को अंजाम
दरअसल आरोपी नागपुर में नौकरी करने चला गया था। आरोपी ने बताया कि मैं भी पहले यहीं रह कर पढ़ता था। तब मेरी छात्रा थी अच्छी बातचीत होती थी। लेकिन कोरोना काल के दौरान मैं काम के चक्कर में नागपुर चला गया। इस दौरान उसने मुझसे बात करना ही बंद कर दिया था। इसी बात से मैं दुखी था। मैंने वापस आते ही प्लान किया कि मैं उसकी हत्या कर दूंगा। इसके लिए मैंने 5 दिन पहले ही बाइक चोरी की थी। फिर जब मैं डोंगरगढ आया तो मैंने उसे घर छोड़ने के बहाने स्कूल से बाइक में बिठाया और जंगल की तरफ ले गया, तो उसने विरोध किया । वही जंगल में ले जाकर मैंने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि बाइक को भी झाड़ी में छुपाया था, और पैदल ही नीचे आ गया। फिर नागपुर जाने के लिए बस पकड़ ली। आरोपी ने युवती से रेप की बात से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications