लोक निर्माण मंत्री ने किया पुल व कॉलेज का लोकार्पण, स्व.मोहन लाल साहू के नाम से जाना जाएगा कॉलेज

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू और उच्च शिक्षा व बालोद जिले के प्रभारी मंत्री उमेश ने गुरुर विकासखण्ड के ग्राम बासीन में 02 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित उच्च स्तरीय पुल व शासकीय महाविद्यालय का लोकार्पण किया

बालोद, 14 जुलाई। प्रदेश के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू और उच्च शिक्षा व बालोद जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल बालोद जिले के दौरे पर रहे, उन्होने गुरुर विकासखण्ड के ग्राम बासीन में 02 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण तथा नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री एवं उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने किया।

balod

लोक निर्माण मंत्री ने अंचलवासियों को दी शुभकामनाएं
लोक निर्माण मंत्री साहू ने ग्राम बासीन से होकर गुजरने वाली इस चोरहा नाला में इस बहुप्रतीक्षित पुल के लोकार्पित होने पर अंचलवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने आज लोकार्पित इस पुल को ग्राम बासीन सहित आसपास के अंचल के लिए जीवनरेखा बताया। इसके साथ ही ताम्रध्वज साहू ने ग्राम बासीन में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना को बासीन सहित आसपास के क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा सौगात बताया। इस अवसर पर संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा एवं अन्य जनप्रतिनिधि के अलावा कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

balod-1

बारिश होने से आवागमन हो जाता था बंद
दरअसल तेज बारिश होने से चोरहा नाला मार्ग में आवागमन बंद हो जाता था। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को बारिश के दिनों में विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। ग्राम बासीन में पुल के निर्माण हो जाने से अंचल के लोगों को बड़ी समस्या से मुक्ति मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा एवं जनप्रतिनिधियों के मांगो पर विचार करते हुए इस क्षेत्र में शिक्षा के विकास हेतु ग्राम बासीन में महाविद्यालय की सौगात दी गई है।

स्व.मोहन लाल साहू के नाम से जाना जाएगा महाविद्यालय
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बालोद जिले के प्रभारी मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने ग्राम बासीन में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण एवं नवीन महाविद्यालय की स्थापना जैसे दो महत्वपूर्ण सौगात मिलने के लिए अंचलवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा कि संजारी-बालोद क्षेत्र में स्थानीय विधायक के सक्रीयता एवं तत्परता से विकास हो रहा है। प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि स्थानीय विधायक के मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बालोद में शासकीय कन्या महाविद्यालय एवं अन्य शिक्षण संस्थाओं की सौगात दी गई है। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजनता की मांग पर नवीन महाविद्यालय का नामकरण स्व.मोहन लाल साहू के नाम से करने पर अपनी सहमति भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+