कवर्धा : निजी स्कूल बसों में जोरदार टक्कर, घायल बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती
छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) जिले में आज सुबह दो स्कूल बसों में जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बसों में स्कूली बच्चे सवार थे। गांवों में बच्चों को लेने जा रहे दो स्कूल बसों के बीच टक्कर के बाद एक बस खेत में जा गिरी।
कवर्धा, 16 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) जिले में आज सुबह दो स्कूल बसों में जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बसों में स्कूली बच्चे सवार थे। गांवों में बच्चों को लेने जा रहे दो स्कूल बसों के बीच टक्कर के बाद एक बस खेत में जा गिरी। मौके पर पहुंची कुकदूर थाना पुलिस ने बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

निजी स्कूल की बसों में हुई टक्कर
दअसल आज सुबह पंडरिया ब्ल़ॉक के नेउर गांव में एम्बिशन पब्लिक स्कूल की वेन और सनराइज पब्लिक स्कूल की बस स्कूली बच्चों के लेने जा रही थी। नेउर गांव के पास एक सकरे रोड पर बसे आपस में टकरा गई। ग्रामीणों के अनुसार दोनों बसे स्पीड में थी। टक्कर के बाद एम्बिशन स्कूल की बस खेत में पलट गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने दुर्घटना के फौरन बाद खेत से पलटी वेन से सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला. दुर्घटना के दौरान एक बस खाली थी। जबकि वेन में 10 बच्चे सवार थे ।

बच्चो को पहुंचाया अस्पताल, टल गया बड़ा हादसा
इस हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने खेत में पलटे बस से बच्चों को बाहर निकाला। और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है। इनमें से से कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। एक बच्ची को गंभीर चोट आई जिसे कुकदूर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों बताया कि दोनों बसें पंडरिया से स्कूली बच्चों को लेने रोजाना आती है। बस ड्राइवर ही स्पीड से बस चलाते हुए संकरे मोड़ को पार कर रहा था। ड्रायवर के उस लापरवाही की शिकायत कई बार संबंधित स्कूल प्रबंधन से भी की गई। लेकिन लापरवाही जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। हादसा कवर्धा (Kabeerdjham school bus Accident)जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेऊन गांव का है।
RTO ने नही चेक किया स्कूल बसों का फिटनेस
कबीरधाम जिले में निजी स्कूलों की संख्या बढ़ती जा रही है। निजी संस्थाओं में प्राइवेट स्कूल खोलने की होड़ मची है। लेकिन जिला शिक्षा विभाग और परिवहन विभग के नियमो को दरकिनार कर इन स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। बच्चों को लाने ले जाने के लिए ज्यादातर प्राइवेट स्कूल सेकेंड हैंड बसों का उपयोग कर रहे हैं। बहुत से स्कूल बसें अनफिट रहने के बावजूद सड़क पर दौड़ रही है। लेकिन जिला परिवहन विभग व प्रशासन ने अब तक इन स्कूलों के बसों और ड्राइवरों का फिटनेस भी चेक नही किया है। जिसका खामियाजा मासूम बच्चों को उठाना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications