दुर्ग : तालाब पार करने 100 रुपए की शर्त में जिन्दगी हार गया युवक, दूसरा अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो दोस्त ने तैरकर तालाब पार करने का दाव लगाया, और जोश जोश में तालाब में कूद पड़े। लेकिन उन्हें क्या पता था, कि इस दाव में वह अपनी जिंदगी हार जाएंगे।
दुर्ग, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो दोस्त ने तैरकर तालाब पार करने का दाव लगाया, और जोश जोश में तालाब में कूद पड़े। लेकिन उन्हें क्या पता था, कि इस दाव में वह अपनी जिंदगी हार जाएंगे। इस प्रतिस्पर्धा में एक युवक कि तालाब में डूबने से मौत हो गई। वही दूसरे दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र का मामला
यह पूरा मामला दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र का है। जिसमें तालाब पार करने की प्रतिस्पर्धा में आशीष प्रसाद अपनी जान गंवा बैठा. तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई. एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर युवक के शव को बाहर निकाला।

तालाब पार करने की लगाई थी शर्त
छावनी सीएसपी कौशलेंद्र पटेल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र छावनी स्थित छावनी तालाब में कुछ युवक पहुंचे थे. दोस्तों के बीच बातों ही बातों में तालाब को एक किनारे से दूसरे किनारे पार करने के लिए 100 रुपए की शर्त लगी। जोश में आकर आशीष प्रसाद और उसके दोस्त तालाब में कूद पड़े और तालाब तैरकर पार करने का कॉम्पिटशन शुरू कर दिया। इसी दौरान बीच तालाब में पहुंचने के बाद 18 साल का युवक आशीष प्रसाद डूब गया।
धड़कने रुकने से गई जान
दरसल तैराकी की शर्त में दोनों दोस्त तालाब को तैरकर पार कर रहे थे। इस बीच तेजी से तैराकी के कारण आशीष प्रसाद की धड़कन तेज हो गई। और बीच तालाब में डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की। लेकिन आशीष नहीं मिला। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों ने बताया कि एक साल पहले ही तालाब का गहरीकरण किया गया है। जिसके चलते तालाब की गहराई बढ़ गई है। और इसमें कई लोगों की जान चली गई है।
एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस घटनास्थल पहुंची. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर छावनी तालाब में डूबे हुए युवक के शव को तीन घण्टे के रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला.एसडीआरएफ की टीम ने आशीष प्रसाद के शव को जामुल पुलिस के सुपुर्द किया. जामुल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications