दुर्ग : सनकी पिता बना अपने ही बेटी के जान का दुश्मन, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सनकी पिता अपने ही बेटी के जान का दुश्मन बन गया। पिता ने अपनी बेटी की एक मामूली सी बात पर हत्या कर दी। हत्या का कारण भी पुलिस को चौंकाने वाला था

दुर्ग, 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सनकी पिता अपने ही बेटी के जान का दुश्मन बन गया। पिता ने अपनी बेटी की एक मामूली सी बात पर हत्या कर दी। हत्या का कारण भी पुलिस को चौंकाने वाला था दरअसल दुर्ग जिले के पाटन में ग्राम सिपकोना निवासी योगेश टंडन की पत्नी सरस्वती अपने पति की हरकतों से नाराज होकर अपने मायके चली गई थी, जिसके बाद पति लगातार फोन से बच्चे को मारने की धमकी देता था। लेकिन पत्नी इस धमकी को नजरअंदाज करती थी। लेकिन बीती रात योगेश ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

crime durg

पत्नि के मायके चले जाने से था नाराज

पूरी घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही हैपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिपकोना मे हुए इस घटना के बाद लोग इसका कारण जानने पहुचे तो वे भी हैरान रह गए, आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी के मायके चले जाने के कारण उपजे विवाद में अपनी ही बेटी की उसने जान ले ली, विवाद के बाद पत्नी के मायके चले गई थी। फिर गुस्साए पति ने अपनी ढाई साल की बेटी लवण्या की गला घोटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

इस घटना के बाद ग्रामीणों की सुचना पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पाटन एसडीओपी देवांश राठौड़ ने बताया कि ग्राम सिपकोना पाटन निवासी योगेश टंडन (34 वर्ष) से विवाद होने के बाद उसकी पत्नी सरस्वती टंडन मायके चली गई. उसके बाद से योगेश मारने की धमकी लगातार देता था. ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी कई दिनों से घटना को अंजाम देने मौका की फिराक में था.बुधवार को मौका मिलते ही योगेश ने शराब के नशे में अपनी ढाई साल की बेटी लवन्या की गला दबाकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने पाटन पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने मौके से आरोपी पिता को पकड़ लिया.

नशे का आदि था आरोपी

आरोपी को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदि था। गांजा और शराब जैसे नशा करने के कारण आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। पहले भी पत्नी से विवाद के चलते कई बार मारपीट कर चुका था लेकिन इस बार उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी।आरोपी की तीन बेटी और एक बेटा है. घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है. पाटन एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ व आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+