Durg: रिलायंस टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी करेगी सिटी बसों का संचालन, परिवहन मंत्री की उपस्थिति में 17 रूट तय
दुर्ग जिले में लोगों को सस्ती यातायात सुविधा का लाभ फिर से यात्रियों को मिलने जा रही है। प्रभारी व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज दुर्ग जिले में निजी बस संचालकों की सहमति से नए रूट तय किये।
दुर्ग, 29 अगस्त। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में केंद्र सरकार ने अर्बन ट्रांसपोर्ट योजना के तहत लोगों को सस्ती यातायात सुविधा का लाभ फिर से यात्रियों को मिलने जा रही है। जिले के प्रभारी व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज दुर्ग जिले में सिटी बस के संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में यातायात विभाग के अधिकारी, यूनियन ट्रांसपोर्ट के सदस्य व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने बसों के संचालन के लिए निजी बस संचालकों की सहमति से नए रूट तय किये।

21 में से 17 रूटों पर बनी सहमति
दरअसल छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के माध्यम से संचालित सिटी बसों के सफल संचालन को लेकर आज परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में परिवहन मंत्री का स्पष्ट मत था कि आम नागरिकों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए, प्राइवेट बस संचालकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। इसके लिए उन्होंने प्राइवेट बड़े व मिनी बस संचालकों से उनका मत जाना और उपस्थित सभी ट्रांसपोर्टर व संबंधित अधिकारियों की सहमति से निर्धारित रूट और जिले के क्षेत्र की परिधि सीमा में संशोधन किया। सिटी बस संचालन के लिए कुल 21 रूट निर्धारित किए गए थे। जिसमें आपसी समझौते के बाद रूट चार्ट की रिमैपिंग कर इन्हें 17 कर दिया गया। इसके साथ ही बसों का स्टार्टिंग पॉइंट रेल्वे स्टेशन को निर्धारित किया गया।
रिलायंस टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी 70 बसों का करेगी संचालन
परिवहन मंत्री ने बताया कि दो साल से बन पड़ी सिटी बस सेवा पुनः शुरू होने जा रही है। नगरीय क्षेत्रों में 70 सिटी बसों का चलना तय हआ है। जिसके लिए विभाग के द्वारा टेंडर निकाला गया था। यह टेंडर रिलायंस टूर एंड ट्रेवल्स को नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न रूटों में सिटी बसों के संचालन लिए प्राप्त हुआ है। सभी बसों के पुनः मेंटनेस के बाद सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
कोरोना काल से बन्द सिटी बसें हो चुकी है कबाड़
दरअसल साल 2019 के मार्च महीने में लॉकडाउन के बाद से बन्द सिटी बसें अब कबाड़ हो चुकी है। दुर्ग भिलाई ट्रांजिट अर्बन सोसायटी के माध्यम से जिले में 56 बसें संचालित हो रही थी। 13 नए बसों के परमिशन नही मिलने की वजह से डिपो में ही खड़ी रही। एक बस जलकर खाक हो चुकी है, बाकी बसों के टायर गायब हैं। ग्लास टूटे, सीटे फ़टी हुई है। जिनके मेन्टेन्स का अनुमान दो करोड़ टीम लगाया गया था। इसके आधार पर टेंडर जारी किया गया था।
भिलाई निगम की संचित निधि से दिए 10 करोड़
राज्य सरकार द्वारा भिलाई निगम द्वारा संचित निधि से बसों की खरीदी के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। निगम ने सस्ती बस सुविधा उपलब्ध होने के लिए गए 10 करोड़ रुपये साल 2015 में राज्य सरकार को दिए। उस दौरान अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी द्वारा कहा गया था कि यह पैसा निगम को वापस कर दिया जाएगा। लेकिन आज तक नही मिल सका।
शहरी नियोजन के लिए आवश्यक है सार्वजनिक परिवहन
इस मीटिंग के दौरान परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर शहरी नियोजन के लिए कुशल सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता होती है, जिसे कि हम सिटी बस को पुनः चालु कर पुरा करना चाहते हैं। शहरी अर्थव्यवस्था और श्रम बाजार के लिए सार्वजनिक परिवहन अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य शासन सिटी बस के माध्यम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना चाहता है। ताकि इंधन खपत और वायु प्रदुषण के नाकारात्मक प्रभावों को कम से कम किया जा सके। इससे जिले के नागरिकों को भी प्रमुख स्थलों में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए एक बेहतर विकल्प उचित किराए के साथ प्राप्त होगा।
ये सभी अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, प्रकाश कुमार सर्वे आयुक्त नगर निगम दुर्ग, लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम भिलाई, आशीष देवांगन आयुक्त नगर निगम रिसाली, कीर्तिमान सिह राठौर आयुक्त नगर निगम भिलाई चरोदा, अनुभव शर्मा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications