Bhilai Steel Plant के अधिकारियों पर दुर्ग पुलिस का फेसबुक लाइव एक्शन, CM भूपेश की SP, DM कॉन्फ्रेंस का असर

Chhattisgarh में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कलेक्टर, एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद अब जिलों में प्रशानिक कसावट लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। दुर्ग जिले इसका असर पुलिस विभाग में नजर आ रहा है। जहाँ SP अभिषेक पल्लव स्वयं नाइट गस्त पर निकलकर कानून व्यवस्था संभाल रहे हैं। खास बात यह है कि एसपी अब दुर्ग पुलिस के फेसबुक पेज पर लाइव रहकर कार्रवाई कर रही हैं। इसी तरह एसपी ने भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों को देर रात जाम छलकाते पकड़ा और कार्रवाई भी की है।

भिलाई क्लब में BSP अधिकारी मिले जाम छलकाते

भिलाई क्लब में BSP अधिकारी मिले जाम छलकाते

दरअसल दुर्ग जिले में सिविक सेंटर स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के भिलाई क्लब में बीएसपी अधिकारी सदस्य होते हैं। कुछ सदस्य देर रात बेखौफ होकर शराब पी रहे थे। इस दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली थी कि हर रोज भिलाई क्लब में देर रात बीएसपी अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहता है। रोज देर रात यहां शराब परोसी जाती है। जिसके बाद रात 12 बजे ही एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने पुलिस टीम के साथ दबिश दी।

एसपी ने लगाई फटकार, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

एसपी ने लगाई फटकार, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव, एएसपी संजय ध्रुव पूरी टीम के साथ जब भिलाई क्लब पहुंचे तब वहां का माहौल देखकर हैरान रह गए। उन्हें क्लब के बाहर कई गाड़ियां खड़ी मिली। रात्रि 12 बजे के करीब भिलाई क्लब में एसपी ने देखा कि 8 से 10 बीएसपी के अधिकारी नशे में धुत थे। कुछ तो खड़े होने को स्थिति में नहीं थे। पुलिस कप्तान ने सभी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।

दुर्ग पुलिस के फेसबुक पेज पर लाइव रहे एसपी

दुर्ग पुलिस के फेसबुक पेज पर लाइव रहे एसपी

भिलाई इस्पात संयंत्र के भिलाई क्लब में एसपी अभिषेक पल्लव द्वारा की गई इस कार्रवाई को फेसबुक पेज पर पूरा दुर्ग शहर देख रहा था। शोसल मीडिया में इस कार्रवाई पर लोगों ने पुलिस की तारीफ की। इसी तरह एक स्टंट बाइकर के वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दुर्ग पुलिस के FACE BOOK पेज में लाइव कार्रवाई की थी। सड़कों पर यातायात व्यवस्था, या फिर मनचलों पर भी इसी तरह फेसबुक पर लाइव रहकर दुर्ग एसपी एक्शन ले रहे हैं।

बढ़ते अपराध, सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने की कोशिश

बढ़ते अपराध, सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने की कोशिश

दरअसल एसपी डीएम मीटिंग के बाद दुर्ग जिले में बढ़ते अपराध को लगाम लगाने के लिए पुलिस हर मोर्चे पर काम कर रही है। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हुई बढोत्तरी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। नेशनल हाइवे पर ही एक साल में सैकड़ों लोगों ने जान गंवा दी है। इस कार्रवाई के दौरान एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने अधिकारियों से पूछा कि इतनी रात तक क्लब में शराब कैसे परोसी जा रही है, ये लोग नशे में ड्रायविंग करेंगे और किसी को अपनी गाड़ी से उड़ा देते हैं। तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+