दुर्ग जिले का पहला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जहां मुफ्त सोनोग्राफी की सुविधा, चरोदा महापौर ने की शुरुआत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई तीन में अब जिला अस्पताल की तरह सोनोग्राफी की निशुल्क सुविधा मिलेगी, रायपुर के बाद दुर्ग के इस पीएचसी सेंटर में गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी की सुविधा मिलेगी।

bhilai PHC

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और पेट सबंधी बीमारियों की जांच के लिए दुर्ग जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 में सोनोग्राफी मशीन लगाया गया है। इस तरह यह पीएचसी जिले का पहला और प्रदेश का तीसरा पीएचसी बन गया है। जहां यह सुविधा उपलब्ध है। चरोदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने इस मशीन का शुभारंभ किया।

सरकार कर रही स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार: मेयर

सरकार कर रही स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार: मेयर

महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार करने और एआम जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 को सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराना इसी प्रयास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नियमित जांच के लिए इस केन्द्र में आने वाली गर्भवती महिलाओं को अब सोनोग्राफी के लिए निजी पैथॉलाजी लैब में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उनका समय और खर्च में बचत होगा।

पहले दिन 13 महिलाओं ने कराई सोनोग्राफी

पहले दिन 13 महिलाओं ने कराई सोनोग्राफी

भिलाई क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ बी. कठौतिया ने बताया कि पहले दिन 13 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी हुई। डॉक्टर ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को नियमित रूप उपचार के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को इस मशीन से निशुल्क सोनोग्राफी कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं को आवश्यक होने पर किसी भी दिन निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा प्रदान किया जाएगा। यहां इससे अब महिलाओं के टेस्ट और जांच का खर्चा बचेगा। निजी संस्थानों में 500 से 1000 रुपये तक सोनोग्राफी के लिए लिया जाता है।

प्रदेश का तीसरा पीएचसी सेंटर बना भिलाई तीन

प्रदेश का तीसरा पीएचसी सेंटर बना भिलाई तीन

अधिकतर सामुदायिक और जिला अस्पताल में यह स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होती है। लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होना क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह जिले का पहला और प्रदेश का तीसरा पीएचसी सेंटर बन गया है। रायपुर के दो पीएचसी में यह सुविधा उपलब्ध है। इससे पहले गर्भवती महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी, झीट, सुपेला व दुर्ग जाने पर ही सरकारी अस्पताल में निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा प्राप्त हो पा रही थी। अब प्रत्येक गुरुवार को भिलाई-3 में डॉ सोनल चक्रवर्ती निशुल्क सोनोग्राफी करने उपलब्ध रहेंगी।

यह सभी जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

यह सभी जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर निगम के एमआईसी सदस्य मोहन साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, युवा कांग्रेस के मो. आमिर, युवराज कश्यप, इंद्रजीत यादव, डॉ अर्पिता शर्मा, डॉ अर्चना पाण्डेय, डॉ नितीन कश्यप, एलएचव्ही ए दत्ता, आर विश्वास, प्रज्ञा कुशवाहा, अनिश वासुदेवन, समीर, आर गजभिए, हिमांशु सूर्यवंशी, चंपा कली सोनी, के वेंकट राव, सुपरवाइजर सैयद असलम सहित चिकित्सक और अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

यह भी पढे़ं,, Durg News: छत्तीसगढ़ में संस्थागत प्रसव कराने में दुर्ग जिला बना नंबर वन, 5602 बच्चों ने लिया सुरक्षित जन्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+