Durg: भूपेश सरकार की हाट बाजार क्लिनिक योजना, लोगों को मिल रही निशुल्क नेत्र जांच की सुविधा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 57 हाट बाजारों में हेल्थ चेकअप कैंप की फिर से शुरुआत की गई है। इन सभी हाट बाजारों में निशुल्क हेल्थ चेक कैंप लगाए जा रहे हैं। हाट बाजारों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में अब तक लगभग 50,000 से अधिक लोगों को हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत लाभ मिल चुका है। इसके साथ ही अब जिले में लैब टेक्नीशियन की कमी को पूरा कर लिया गया है।

hat bazar camp

हाट बाजार में निशुल्क नेत्र जांच की मिल रही सुविधा
हॉट बाजारों में होने वाले हेल्थ चेकअप कैंप में आई टेस्ट की सुविधा भी शुरू की गई है। हर कैंप में आंखों की जांच के लिए एक डॉक्टर भेजा जा रहा है। यानी इन शिविरों में आई क्लिनिक की भी सुविधा लोगों को मिल रही है। इस दौरान लोगों को निशुल्क चश्मा प्रदान किया जा रहा है। इन शिविरों में बीपी, शुगर जांच के अलावा हाट बाजारों में परिजन के साथ पहुंचने वाले बच्चों का वजन और लंबाई भी देखा जा रहा है। बच्चों के कुपोषित होने पर उन्हें तुरंत चिन्हित किया जा रहा है।

hat bazar

16 लैब टेक्नीशियनों की हुई नियुक्ति,
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के 57 हाट बाजारों में हेल्थ चेकअप के लिए बनी कुल 14 टीमों में से प्रत्येक को एक लैब टेक्नीशियन मिल गया है। कलेक्टर डॉ पुष्पेंद्र मीणा से अनुमोदन लेकर सीएमएचओ ने 16 लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति कर दी है। हॉट बाजारों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। जिसके तहत 2 अतिरिक्त लैब टेक्नीशियन नियुक्त किए गए हैं।

गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु लिए जा रहे सैंपल

दुर्ग के सीएमएचओ डॉ जेपी मेश्राम ने बताया कि हाट बाजारों के हेल्थ चेकअप कैंप में पहले ANM नर्सों को ट्रेनिंग देकर जांच के लिए लगाया गया था। अब हर टीम के लिए सभी टीम के लिए लैब टेक्नीशियन मिल गए हैं। अब सैंपल लेने और जांच करने का काम एक्सपर्ट करेंगे। इसके अलावा मलेरिया सिकलिन, डेंगू, विड्रॉल, शुगर, कोरोना वायरस जैसे गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु सैंपल लिए जा रहे हैं। सामान्य मरीजों का तुरंत इलाज भी किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+