Diwali 2022: Durg के बाजारों में आज से होगी धन वर्षा, BSP कर्मियों को बोनस, किसानों को मिली न्याय की राशि

दीपावली त्योहार पर भिलाई दुर्ग के बाजारों में अब रौनक बढ़ने लगी है। क्योंकि धनतेरस और दीपावली की खरीदारी करने लोग बाजारों में पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के खातों में बोनस राशि पहुंच चुकी है। इस बार स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने कर्मचरियों को बंपर बोनस बांटा है। जिसका असर अब बाजारों में देखने को मिल रहा है।

जिले का मुख्य बाजार है भिलाई का पावर हाउस मार्केट

जिले का मुख्य बाजार है भिलाई का पावर हाउस मार्केट

दरअसल भिलाई, दुर्ग जिले का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। इसके अलावा दुर्ग के इंदरा मार्केट में भी सर्राफा कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा कारोबार होता है। जहाँ आसपास के जिलों से भी दीपावली की खरीदी करने पहुंचते हैं भिलाई में ही टाउनशिप क्षेत्र में निवास करने वाले भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी धनतेरस और दीपावली की खरीदारी करने के लिए मार्केट पहुंचते हैं। जहां कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी पटाखे, सजावट की सामग्री, राशन, मिठाईयों की जमकर खरीदी होती है। दीपावली के मौके पर दुर्ग-भिलाई के बाजारों हर साल लगभग 300 से 500 करोड़ का व्यापार होता है।

किसानों को मिली न्याय की तीसरी किस्त, बीएसपी कर्मियों को बोनस

किसानों को मिली न्याय की तीसरी किस्त, बीएसपी कर्मियों को बोनस

छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजना के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 अक्टूबर को किसानों के खाते में न्याय योजना की तीसरी किस्त डाली है। जिसके कारण सीधे बाजार में इसका असर देखने को मिल रहा है। किसान अपना त्यौहार अच्छे से मना पा रहे हैं। किसान वाहन, सोने चांदी के गहने, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कपड़ों की दुकानों में किसान खरीदी कर रहे हैं। वही भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारियों और SAIL प्रबंधन के बीच बोनस राशि पर सहमति नहीं बनने के कारण, लगभग डेढ़ माह विलंब से बोनस का भुगतान किया गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को इस बार सेल प्रबंधन ने पिछले साल के मुकाबले दोगुना यानी 40500 रुपये बोनस दिया है। जिसके चलते बाजारों में खरीदारी बड़ी है।

कोरोना के बाद सर्राफा करोबार में इस साल हो रही धन वर्षा

कोरोना के बाद सर्राफा करोबार में इस साल हो रही धन वर्षा

सर्राफा कारोबारी अनिल पारख का कहना है कि कोरोना काल के बाद इस साल बाजारों में रौनक लौटी है। भले ही देरी से बीएसपी कर्मियों के खाते में बोनस का पैसा आया है लेकिन इसका असर दीपावली त्यौहार पर हर साल नजर आता है। किसानों के खाते में न्याय योजना की किस्त और बीएसपी कर्मियों के बोनस के कारण खरीदी की क्षमता बढ़ी है। इस बार भिलाई में ही लगभग सराफा बाजार में 70-80 करोड़ रुपये के व्यापार की संभावना जताई जा रही है।

कोरोना काल में कई व्यापारियों ने बन्द कर दिया था व्यापार

कोरोना काल में कई व्यापारियों ने बन्द कर दिया था व्यापार

पांच दिनों तक चलने वाले इस दीपावली पर्व के मौके पर बाजार गुलजार नजर आ रहा है। 2 साल तक कोरोना की मार झेलने के बाद अब व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। इसके साथ ही कई व्यापारियों को अपना व्यापार भी बंद करना पड़ा था। लेकिन दो साल बाद अब फिर से उनके चेहरे पर रौनक लौटी है। बाजारों में फिर से ग्राहक त्योहारों की खरीदारी करने के लिए पहुंचे हैं। सोने चांदी बढ़ती कीमतों के बीच लोग धनतेरस पर विशेष खरीदारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+