दिल्ली की टीम ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक को सराहा, टीम ने देखा पाटन का 'हमर लैब'

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारत के पहले इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी ( हमर लैब) बनाया गया है। जिसका निरीक्षण आज दिल्ली से पहुंची टीम ने किया।

दुर्ग 19 जुलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारत के पहले इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी ( हमर लैब) बनाया गया है। जिसका निरीक्षण आज दिल्ली से पहुंची टीम ने किया। जिन्हे बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में संचालित सब यूनिट ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी 'हमर लैब' एचएमआईएस सेल एवं सर्विस डिलीवरी सेल के बारे विस्तार से जानकारी दी। टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के विभिन्न सेवाओं का भी अवलोकन किया।

patan

दिल्ली की टीम में ये सभी थे शामिल
हमर लैब पाटन का अवलोकन करने भारत सरकार की टेक्निकल रिसोर्स संस्था नेशनल हेल्थ रिसोर्स सेंटर नई दिल्ली के एक्ज़ीक्युटिव डायरेक्टर मेजर जनरल (प्रोफेसर) डॉ अतुल कोतवाल, सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल यूएसए इंडिया डॉ मयंक द्विवेदी, एनएसएचआरसी नई दिल्ली के विषय विशेषज्ञ , राज्य से डॉ अभ्युदय तिवारी आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन करने पहुंचे।

100 प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी के लिए दी बधाई
NHRS के ईडी मेजर जनरल डॉ अतुल कोतवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में रोगियों हेतु उपलब्ध सुविधा एवं सेवाओं का जायजा लिया एवं पाटन की टीम को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 30 बेड की स्वास्थ्य संस्था में पूरे 100 प्रतिशत बेड ओसीक्यूपेंसी रेट अस्पताल के अच्छे कार्यों को प्रदर्शित करता है।

जानिए क्या है हमर' हमर लैब'
पाटन में स्थापित अत्याधुनिक मेडिकल संसाधनों से परिपूर्ण 'हमर लैब' के माध्यम से अब क्षेत्रीय स्तर की 54 प्रकार की बीमारियों की जांच की जा सकेगी। सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के ब्लड यूरिन व अन्य सैंपल यह लाकर टेस्ट किए जाएंगे जिससे क्षेत्र विशेष में फैली बीमारी का समय से पहले पता लगाया जा सकेगा, भारत के प्रथम ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट एवं लेबोरेटरी का उद्घाटन मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने तीन माह पहले ही लोकार्पण किया , जिसके बाद दुर्ग जिला अस्पताल में भी हमर लैब तैयार किया गया।

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक के सैम्पलों की होती है जांच
टीम के सदस्य लैब के संचालन से सन्तुष्ट नजर आए उन्होंने कहा कि 'हमर लैब' में उपलब्ध 54 प्रकार के लैब टेस्ट तथा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक से हमर लैब में आने लैब सैंपल भी यूनिवर्सल हेल्थ केयर की दिशा में बहुत अच्छी पहल है। ब्लॉक के सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से पी फॉर्म, एल फॉर्म, एस फॉर्म की इंटेग्रेटेड डिसीज़ सर्विलेंस में आईएचआईपी पोर्टल में 100 रिपोर्टिंग भी बारीक नजर से ब्लॉक में रोग निगरानी को प्रदर्शित कर रहा है।

टीम के सदस्यों ने दिए टिप्स
दिल्ली से छत्तीसगढ़ पहुंची टीम के सदस्यों ने सेवाओं में और गुणात्मक सुधार हेतु अपने टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में छोटी छोटी चीजों को सुधारकर और बेहतर बनाया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों को इससे सीधे जोड़कर काम करने से लाभ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+