प्रेमिका से मिलने रच डाली अपनी ही मौत की कहानी, अब पुलिस की हिरासत में
अपने मौत की झूठी कहानी बनाने वाले जय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसे प्रेमिका से मिलने के लिए बिहार पटना जाना था। लेकिन वह परिवार के लोगों को बताना भी नहीं चाहता था। इसलिए उन्होंने अपनी गुमशुदगी और हत्या की साजिश रची थी।
दुर्ग, 7 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दु़र्ग में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एक कपड़ा व्यापारी ने खुद की हत्या की झूठी कहानी रच डाली। दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी के कपड़ा व्यापारी के खारून नदी से नाटकीय ढंग से गायब होने वाले व्यापारी को रायपुर से हिरासत में लिया है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुम्हारी के कपड़ा व्यावसायी जय कुमार साहू रायपुर से पकड़ा गया है।
28 जून से लापता था, कपड़ा व्यापारी
कुम्हारी में जय कलेक्शन संचालक जय कुमार साहू 28 जून को अपना दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नही पहुंचा। रात में जब वह घर नहीं लौटा तब उनके परिजन परेशान हुए। उनके बड़े भाई ऋषि साहू ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को जय की मोटर साइकिल CG 04 NN-1907 और मोबाइल खारुन नदी पुल के पास से मिला। इधर नदी के पास जय की मोटर साइकिल और मोबाईल मिलने के बाद अनहोनी की आशंका से पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली. 30 जून को SDRF की टीम ने नदी में खोजबीन भी किया. लेकिन जय का पता नही लग पाया. पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर जय ने टोल प्लाजा पार करते दिखा। जिसके बाद अन्य जिले के सभी थानों में जय की फोटो वायरल की गई।
प्रेमिका के साथ पटना में आरोपी ने बिताए चार दिन
अपने मौत की झूठी कहानी बनाने वाले जय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसे प्रेमिका से मिलने के लिए बिहार पटना जाना था। लेकिन वह परिवार के लोगों को बताना भी नहीं चाहता था। इसलिए उन्होंने अपनी गुमशुदगी और हत्या की साजिश रची थी। अपने प्लॉन के मुताबिक दुकान बंद कर मोटर सायकल निकाला और सीधे खारून नदी पहुंचा। वहीं पर अपना कपड़ा, मोबाइल और गाड़ी छोड़ दिए जिससे लोगों को लगे कि जय कुमार ने आत्महत्या कर ली। और दूसरा कपड़ा पहनकर रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां से पटना बिहार चले गया वहां प्रेमिका के साथ चार दिन बिताए, जिसके बाद वहां से लौटकर रायपुर आ गया।
रायपुर से बरामद हुआ आरोपी कपड़ा व्यापारी
कुम्हारी में कपड़े का व्यवसाय करने वाले 27 वर्षीय आरोपी जय कुमार साहू, को अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पटना बिहार जाना था। इसलिए उन्होंने नाटकीय ढंग से अपनी गुमशुदगी और हत्या की साजिश रची थी। खारून नदी के किनारे अपनी मोटर सायकल और मोबाइल छोड़कर गायब हो जाने और पुलिस को गुमराह करने वाले जय कुमार की बरामदगी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर और साइबर क्राइम यूनिट प्रभारी संतोष मिश्रा की टीम पतासाजी में लगा हुआ था। इस बीच मुखबीर से सूचना मिला कि कपड़ा व्यापारी युवक को रायपुर में देखा गया है। इसके बाद टीम वहां गई और दुर्गा कॉलेज श्रीराम मंदिर के पास उन्हें पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications