कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहे आंकड़े, सार्वजनिक स्थलों में बेखौफ भीड़ बढ़ा रही चिंता

रायपुर में 62 और दुर्ग में सबसे अधिक 67 सक्रिय मरीज मिले हैं। दुर्ग जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते मामलों के बीच भी लोगों में लापरवाही अभी देखने को मिल रही है।

दुर्ग, 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर पैर पसार रहा है। बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में 360 कोरोना के मरीज मिले हैं । वहीं अब सक्रिय मरीजो की संख्या 1678 तक पहुंच गई है। प्रदेश में स्वस्थ हुए 147 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। रायपुर में 62 और दुर्ग में सबसे अधिक 67 सक्रिय मरीज मिले हैं। दुर्ग जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच भी लोगों में लापरवाही देखने को मिल रही है। बीते साल हुई जनहानि के बाद भी बाजारों में बेखाैफ भीड़ नजर आ रही है। वहीं प्रदेश के एयरपोर्ट व रेल्वे स्टेशनो में टेस्ट के भी निर्देश स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गए हैं।

covid

दुर्ग में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
दुर्ग जिले में अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुकें है। वही जिले में लगभग 2200 लोगों की मौत भी कोरोना से हो चुकी है। इस साल 2022 में के जून जुलाई महीने में कोरोना की रफ्तार फिर तेज हो चुकी है। जिले में अब तक 335 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। वही 2 दिनों में 120 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। सोमवार को बेमेतरा जिले में भी 25 कोरोना संक्रमित पाए गए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 97 हो चुकी है।

covid-1

बारिश में इम्युनिटी की कमी बन रहा कारण,
रायपुर में 62,दुर्ग में सबसे अधिक 67 ,राजनांदगांव में 33 , बिलासपुर में 47 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिलों में भी कोरोना मामले लगातार बढ़ते देख टेस्ट की संख्या बढ़ा दी गई है। दुर्ग जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम ने बताया कि बारिश के मौषम में इम्युनिटी कमजोर होती है। जिसके चलते ये वायरस तेजी से फैल रहा है। जिले से कोरोना मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से सैंपल एकत्रित किए गए हैं। उसमें से 67 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसमें से भिलाई इस्पात संयंत्र के एक महाप्रबंधक, एक उप महाप्रबंधक, 1 सहायक महाप्रबंधक एवं सेक्टर 9 हॉस्पिटल के दो सीएमओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीएसपी द्वारा आज 93 सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिसमें से 30 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन, टीकारण अनिवार्य
डॉक्टर मेश्राम ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है इसे ध्यान में रखते हुए सभी नागरिकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए साथ ही पात्र हितग्राहियों को अपने घर के समीप टीकाकरण केंद्र में जाकर अनिवार्य रूप से कोविड-19 टीका लगाना चाहिए। टीकाकरण ही इस महामारी से सुरक्षा एवं बचाव के लिए उपयुक्त उपाय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+