Chhattisgarh: CM Niwas में Kanya Bhoj का आयोजन, CM Bhupesh ने किया नौ कन्याओं का पूजन, लिया आशीर्वाद

दुर्ग,04 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में आदि शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र अंतिम दिन महानवमी के अवसर पर घरों में नौ कन्या भोज का आयोजन कराया जा रहा है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित स्थानीय निवास पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। कन्या भोज के आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने सहपरिवार सभी की आरती कर उन्हें भोजन कराया और सभी बालिकाओं को उपहार भी दिए।

CM bhupesh kanya Bhoj

सीएम ने नौ कन्याओं का लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सपरिवार महानवमी की हवन पूजन किया। जिसके बाद कन्या भोज में शामिल सभी बालिकाओं के पैर धुलाकर उनका उन्हें आसन दिया और फिर सीएम की पुत्रियों ने बालिकाओं के पैरों को लाल महावर से सजाया। जिसके बाद सहपरिवार सभी कन्याओं की आरती की। और फिर मुख्यमंत्री ने सभी बालिकाओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया और सभी कन्याओं को उपहार भी दिया।

cm niwas kanya Bhoja

उपहार पाकर खिले, कन्याओं के चेहरे
मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों उपहार पाकर सभी नन्ही कन्याओं के चहरे खिल उठे। उसके बाद मुख्यमंत्री से खूब सारी बातें भी की। दरअसल मुख्यमंत्री बघेल हर साल दुर्गा नवमी के अवसर पर नौकन्या भोज का आयोजन दुर्ग में स्थित भिलाई 3 निवास में करते हैं। इस साल भी सीएम के भिलाई 3 निवास पर मां दुर्गा की आराधना की गई। नवरात्रि के समापन अवसर पर दुर्गा नवमी के दिन मंगलवार को कन्या भोज का आयोजन किया गया।

CM kanya bhoj

सीएम ने की प्रदेश के खुशहाली कामना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिजनों के साथ कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन कराया। इस तरह आज दिनभर सीएम के स्थानीय निवास में धार्मिक वातावरण रहा। सीएम ने माता दुर्गा से प्रदेश के खुशहाली की कामना की। इसके साथ सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करने और प्रदेश की आम जनता पर कृपा दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना की। आपको बता दें कि इससे पहले भी सीएम निवास में जन्माष्टमी दीपावली और गोवर्धन पूजा का आयोजन होता रहा हैं। इन पर्वों को सीएम सहपरिवार मनाने हैं।

सीएम ने महानवमी व दशहरा पर्व की बधाई
महानवमी के पावन अवसर पर मुख्‍यमंत्री बघेल ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा, शक्ति की उपासना का यह महापर्व नवरात्रि हमें सिखाता है कि नारी शक्ति का सम्मान हमारी परम्परा, संस्कृति एवं हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। माँ दुर्गा सबकी मनोकामना पूर्ण करे। इसके साथ ही सीएम ने प्रदेश वासियों को दशहरा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+