Chhattisgarh: मंडई जाने निकला था परिवार, सेलूद में हुआ हादसे का शिकार, 2 लोगों की मौत, 12 घायल

दुर्ग जिले के सेलूद के पास आज भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वह 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा।

Sadak hadsa

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भीषण सड़क हादसे में भिलाई निवासी 2 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कार्पियो वाहन और ट्रैक्टर की टक्कर से ड्रायवर सहित एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

patan hadsa

पाटन के सेलुद में हुआ हादसा
यह दुर्घटना दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के सेलूद से जामगांव-आर मार्ग पर हुई है। पुलिस के अनुसार भिलाई के सुपेला से स्कार्पियो में 14 लोग सवार होकर बटरेल में आयोजित मेला मड़ई में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लगभग शाम 5:30 बजे सेलूद से जामगांव-आर मार्ग पर स्कार्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिसके कारण मौके पर ही स्कार्पियो ड्राइवर और उस पर सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें,, Road Accidents: भारत में बढ़ते सड़क हादसे, दुर्घटनाओं में कमी हेतु क्या हैं सरकारी प्रयास?
जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
इस घटना में 12 लोग घायल हो गए हैं। इसमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमे से 10 घायलों को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती किया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायलों का इलाज स्पर्श हास्पिटल भिलाई में किया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही विधायक अरुण वोरा अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश चिकित्सकों को दिए। घायल बुजुर्ग महिला दुर्ग की कांग्रेस पार्षद प्रेमलता साहू की बड़ी मां बताई जा रही है।
पाटन क्षेत्र के सड़क हादसों में हुआ इजाफा
इस हादसे के बाद यातायात पुलिस और पाटन एसडीओपी देवांश राठौर, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि ट्रैक्टर में सीमेंट भरा हुआ था, जो पलट गया था। वहीं पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। दुर्ग में सड़क हादसों में हो रही वृद्धि के बाद सड़क सुरक्षा समिति घटना स्थल में जाकर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिये गए हैं। वहीं बीते दिनों पाटन क्षेत्र में सड़क दुर्घटना से मौत के आंकड़े बढ़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+