Chhattisgarh BJYM: रवि भगत के स्वागत के लिए आपस में भिड़े युवा नेता, कैसे होगा मिशन 2023 पूरा

Chhattisgarh BJYM के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के दुर्ग प्रवास के दौरान जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं में स्वागत करने की होड़ मची रही। कुम्हारी से लेकर नेहरू नगर चौंक तक नए प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। लेकिन इस बीच भाजपा नेता आपस में ही भिड़ते नजर आए। बात यहीं नही रुकी मामला थाने तक पहुंच गया। यही नजारा सुपेला के भाजपा नेताओं में भी देखने को मिला।

चुनावी समर में जाने से पहले, भाजपा ने बदल दिए संगठन के चेहरे

चुनावी समर में जाने से पहले, भाजपा ने बदल दिए संगठन के चेहरे

भारतीय जनता पार्टी ने कुछ दिनों पहले ही चुनावी समर में जाने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा नेताओं ने सबसे पहले अपने संगठन के नेताओं को ही बदल दिया प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बदले गए हैं। इसी कड़ी में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमीत साहू के स्थान पर सरगुजा संभाग के रवि भगत को युवाओं की जिम्मेदारी दी गई है। अब ऐसे समय में युवा नेताओ के बीच विवाद और गुटबाजी पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है।

भाजयुमो ने किया भव्य स्वागत, बैलगाड़ी पर हुए सवार

भाजयुमो ने किया भव्य स्वागत, बैलगाड़ी पर हुए सवार

संगठन की जिम्मेदारी मिलने के बाद आरएसएस बैग्राउंड से आने वाले रवि भगत पहली बार दुर्ग पहुंचे, इस दौरान कार्यकर्ताओ में उनके स्वागत को लेकर जमकर उत्साह देखा। गया। रास्ते के सभी मंडलों के युवा नेताओ ने भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला, डीजे और आतिशबाजी के माध्यम से स्वागत किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का छत्तीसगढ़िया अंदाज में बैलगाड़ी मे चढ़ाकर स्वागत किया। स्वागत के बाद रवि भगत ने युवा नेताओं से वन टु वन मीटिंग भी की।

आखिर क्यों आपस में भिड़े भाजयुमो नेता

आखिर क्यों आपस में भिड़े भाजयुमो नेता

दरअसल कुम्हारी के पास रवि भगत का काफिला पहुंचते ही शुरू हुआ, कुम्हारी टोल प्लाजा से स्वागत का दौर शुरू हुआ जहां भाजपा के दो युवा नेता प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को अपनी गाड़ी में बिठाने के नाम पर लड़ पड़े। दोनो आपस में झगड़ता देख रवि भगत अपनी गाड़ी में बैठकर आगे निकल गए। लेकिन रवि भगत के जाते ही दोनों नेताओं के बीच इतना लात-घूंसा चला कि पुलिस को अपराध दर्ज करना पड़ा। इसी तरह सुपेला मण्डल में भी स्वागत के दौरान युवाओं के बीच बहसबाजी शुरू हो गई जिसे शांत कराया गया।

जमकर चले लात घुसे, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर FIR

जमकर चले लात घुसे, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर FIR

इस विवाद में भाजयुमो कुम्हारी के प्रभारी आशीष शुक्ला और वरिष्ट भाजपा नेता राकेश पांडेय के पुत्र गौरव पांडेय का नाम मुख्य रूप से सामने आया है। इधर दोनों नेता आशीष शुक्ला और गौरव पाण्डेय के बीच मारपीट हुई। जिसके बाद कुम्हारी पुलिस ने कुम्हारी निवासी सुमित द्विवेदी, राकेश पाण्डेय, गौरव पाण्डेय , अहिवारा रोड निवासी आशीष शुक्ला, आशीष परगनिया, कौशल सिंह व अन्य के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत FIR दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+