छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाया पैनल, चुनाव के 11 महीने बाद नगर निगमों में दिखेंगे BJP के नेता प्रतिपक्ष

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चयन करने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार किया है। इस पैनल में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा, विधायक धरम लाल कौशिक शामिल है

BJP chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव बीते 11 महीने हो चुके हैं। इसके बाद भी भाजपा ने दुर्ग जिले के सभी निकायों में नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं किया। विपक्ष में बैठी भाजपा निकाय में शहर सरकार को घेरने में नाकाम रही है। इस लिए अब दुर्ग के सभी नगर निगमों में नेता प्रतिपक्ष का चयन करने भाजपा ने 7 वरिष्ठ नेताओं का एक पैनल तैयार किया है। ये नेता अब पार्षदों में आपसी सामंजस्य बनाकर नेता प्रतिपक्ष का चयन करेंगे।

BJP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तैयार किया पैनल
आगामी चुनाव के मद्देनजर निकायों में स्थानीय मुद्दों को उठाने भाजपा अब निगमों में नेता प्रतिपक्ष का चयन करने जा थी हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने यह पैनल तैयार किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने जिन निगम और नगर पालिका के लिए पर्यवेक्षकों के लिए नाम तय किए हैं। उनमें नगर पालिक निगम भिलाई, चरौदा, भिलाई, रिसाली व बीरगांव है।

इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप ने पैनल की सूची जारी किया है जिसमें विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं शिवरतन शर्मा को भिलाई चरौदा नगर निगम, सांसद संतोष पांडेय व भूपेंद्र सवन्नी को भिलाई नगर निगम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक व किरण देव को रिसालीनगर निगम तथा विधायक सौरभ सिंह को बीरगांव नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष चयन हेतु पर्यवेक्षक बनाया गया है।

पार्षदों में सामांजस्य बनाना एक चुनौती
इन भाजपा नेताओं के समाने चुनौती है कि वे सभी पार्षदों को मनाकर किसी तरह से नेता प्रतिपक्ष यानी भाजपा पार्षद दल का नेता तय करेंगे। इसमें रायपुर जिले का एक नगर पालिका बीरगांव भी शामिल है। दुर्ग जिले में संगठन से खींचतान की बात आम हो चुकी है लेकिन नये जिलाध्यक्ष बनने के बाद अब ब्रिजेश बिचपुरिया सभी नेताओ और कार्यकर्ताओं साधने में लगे हैं। क्योकिं कुछ दिन पहले ही BJP के नेताओ के बीच इस मुद्दे को लेकर आपस में तकरार होते नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+