Chhattisgarh: सोशल मीडिया पर दोस्ती करने वाले हो जाएं सावधान, आपका अकाउंट भी इस तरह हो सकता है खाली
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक डॉक्टर को सोशल मीडिया में अज्ञात महिला से दोस्ती करना भारी पड़ गया। महिला ने स्वयं को एसीपी बताकर डॉक्टर को डराकर ऐसा झांसा दिया कि डॉक्टर को कर्ज लेकर महिला को लाखों रुपए देने पड़े।
दुर्ग, 30 अगस्त। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक डॉक्टर को सोशल मीडिया में अज्ञात महिला से दोस्ती करना भारी पड़ गया। महिला ने स्वयं को एसीपी बताकर डॉक्टर को डराकर ऐसा झांसा दिया कि डॉक्टर को कर्ज लेकर महिला को लाखों रुपए देने पड़े। अब डॉक्टर ने दुर्ग पुलिस से गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिफ्तार किया है।

महिला ने ACP बनकर इस तरह फंसाया
दरअसल महिला रश्मि कुमावत पहले कातुलबोल दुर्ग में ही निवास करती थी, इस दौरान डॉक्टर का नम्बर ले लिया था। महिला ने कुछ महीने बाद डॉक्टर को फेसबुक और वाट्सअप के माध्यम से रिक्वेट भेजा। धीरे से सोशल मीडिया के माध्यम से डॉक्टर के साथ मित्रता कर बातचीत शुरू कर दी। बाद में पुलिस अधीकारी बनकर प्रार्थी को कुछ महिलाओं के द्वारा बलात्कार की शिकायत किया जाना एवं वीडियो भी उपलब्ध होना कह कर डरा धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़ित डॉक्टर से अपने फोन पे खाते में आरोपी ने 2 वर्षों तक डरा-धमका कर 18 लाख रूपये का डिजिटल ट्रांजैक्शन करवा लिया था।

महिला ने पैसे से खरीदे मकान
बलात्कार के मामले की शिकायत व वीडियो उपलब्ध होने का डर दिखा पीड़ित से 18 लाख रुपये की वसूली की गई थी। उगाही के रुपयों से आरोपी ने स्वयं के लिए बनाए गए मकान एवं बोर करवाने व अपने ईलाज में खर्च हो जाना बताया आरोपिया ने खाते मे अभी 60 हजार रूपये बरामद किए गए। आरोपिया के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन, सीम कार्ड, ATM Card व बैंक पास बुक बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
इस घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक के. के. वाजपेयी के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थाना की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी से अज्ञात महिला के Phone Pay और मोबाइल नम्बर के संबंध में जानकारियां निकाली गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपिया रश्मि कुमावत निवासी झुंझनु राजस्थान की पहचान सुनिश्चित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर तत्काल टीम झुंझनु राजस्थान पहुंची लेकिन आरोपिया अपना स्थान बदलकर कोल्हापुर महाराष्ट्र चली गई थी । जिसे टीम द्वारा कोल्हापुर महाराष्ट्र से नोटिस के माध्यम से तलब कर पूछताछ किया गया। जिसके बाद महिला पुलिस अधिकारी बनकर घटना को अंजाम देने वाली महिला आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications