CG : पोल्ट्री फार्म कर्मचारी से मुर्गा लूटकर मनाई पार्टी, लुटेरे पहुंचे थाने, इधर बाइक छोड़कर भागा बकरी चोर
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक अजब गजब मामला सामने आए हैं। ज़िले के केल्हारी थाने में मुर्गों की की लूट की घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया है। सोनहत ब्लॉक के ऊपर पारा में बकरी चोर बाइक छोड़ कर भागा।
कोरिया, 12 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक अजब गजब मामला सामने आए हैं। ज़िले के केल्हारी थाने में मुर्गों की की लूट की घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया है। पिडित ने 9 मुर्गे लुटे जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने इस मामले में इतनी तत्परता दिखाई कि जैसे किसी वीआईपी का मुर्गा चोरी हो गया हो और घटना के कुछ घण्टे बाद आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया।दूसरी घटना सोनहत ब्लॉक के ऊपर पारा की है जहां बकरी चोर बाइक छोड़ कर भागा।

तीस मुर्गे लेकर निकला था संतराम
कोरिया जिले के केल्हारी थाने में सुबह करीब 8 बजे पोल्ट्री फार्म कर्मचारी संत कुमार अगरिया ने मुर्गा लुटे जाने की शिकायत लेकर पहुंचा। संतराम ने पुलिस को बताया कि वह मुर्गा फॉर्म से तीस मुर्गे लेकर शिवपुर के रास्ते ग्राम चरवाही जा रहा था। तभी अचानक बीच रास्ते में जंगल के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोका और मुर्गे की मांग करने लगे। लेकिन संतराम ने मुफ्त में मुर्गा देने से मना कर दिया, संतराम के मना करते ही तीनों युवकों ने सन्तराम की डंडे से पिटाई कर दी और 9 मुर्ग़ा लूटकर फरार हो गए।

धारा 394 के तहत दर्ज हुआ मामला
जंगल में मुर्गे लूटने के बाद संतराम घायल अवस्था में थाना पहुंचा, और पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में धारा 394 के तहत मामला दर्ज किया और तीनों आरोपियों की तलाश शुरू की घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और लुटे गए मुर्ग़ा की बरामदगी की।
लूट के छः मुर्गे हुए बरामद
संतराम ने थाने में 9 मुर्गे की लूट होने की जानकारी दी थी। हालांकि लुटे गए मुर्गे में केवल छः ही बरामद हो पाए, तीन को लेकर यह सूचना दी की उन्हे लुटेरे मार कर पार्टी मनाई। इसलिए उन्हे बरामद नही किया जा सका। केल्हारी थाने की ओर से बताया गया है कि, सभी आरोपी शराब के नशे में थे। संत कुमार की चाेट गंभीर होने की चिकित्सीय रिपाेर्ट के आधार पर धाराएं जोडी जा सकती हैं।
सोनहत में बकरी चोर बाइक छोड़कर भाग
दूसरी घटना सोनहत ब्लॉक के ऊपर पारा निवासी लखन बकरी चरवाहे के निवास में घटी, दरअसल बीती रात अज्ञात व्यक्ति बकरी चोरी करने चरवाहे के घर पहुंचा था। लेकिन बकरी ले जाते वक्त चोर बाइक से गिर पड़ा, गिरने के बाद आनन फानन में बाइक छोड़ कर भागा। बाइक घर से थोड़ी दूर लावारिश हालत में पड़ा मिला।












Click it and Unblock the Notifications