गुटबाजी के गढ़ दुर्ग में भाजपा की संभागीय बैठक, संगठन मंत्री जामवाल ने कहा ''नहीं चलेगी बहाने बाजी''
छत्तीसगढ़ में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बदले जाने के बाद आज पहली बार दुर्ग के संभाग स्तरीय बैठक रखी गई। जिसने प्रदेश भाजपा समेत दुर्ग संभाग के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।
दुर्ग, 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बदले जाने के बाद आज पहली बार दुर्ग के संभाग स्तरीय बैठक रखी गई। जिसने प्रदेश भाजपा समेत दुर्ग संभाग के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। भाजपा ने 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर अब संगठन स्तर पर कसावट लानी शुरू कर दी है। आज की संभागीय बैठक में संगठन ने विधानसभा और लोकसभा स्तर पर सभी नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने भाजपा नेताओं से साफ कह दिया है कि संगठन के कार्यक्रमो में अब कोई बहाने बाजी नहीं चलेगी।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अरुण साव पहली बार दुर्ग के संभागीय बैठक में शामिल होने पहुंचे। जहां कुम्हारी से लेकर दुर्ग तक जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि मुझ जैसे बूथ स्तर के कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। मैं सभी वरिष्ठ नेताओं को आश्वस्त करता हूँ, कि इस दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करूंगा। 2023 में हम पुनः सरकार बनाएंगे।
प्रदेश संगठन मंत्री जामवाल ने तय की जिम्मेदारी
इस बैठक शामिल होने क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल पहली बार दुर्ग पहुंचे थे। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संभागीय बैठक में विधानसभा व लोकसभा स्तर पर सभी नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है अजय जामवाल ने कहा है कि अब नेताओं पदाधिकारियों की कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी, सभी को मिलजुल कर अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, भाजपा के जिला व मण्डल पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमो को सफल बनाएंगे एवं वरिष्ठ नेता वार्डों के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे।

नही चलेगी खेमेबाजी सामूहिक प्रयास की जरूरत
क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने दुर्ग संभाग में गुटबाजी को लेकर साफ तौर पर कहा है कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है। आने वाले साल में चुनाव होने है इस दौरान अगर हम आपस में खींचतान में लगे रहे। तो फिर पांच साल विधानसभा में विपक्ष में बैठना पड़ेगा। यह समय हम सबको मिलकर प्रदेश सरकार के खिलाफ लड़ने का है। तभी हम मिशन 2023 में सफल हो सकेंगे।
माइक्रो बूथ मैनेजमेंट पर फोकस
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जिला व मंडल के कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण के तहत माइक्रो बूथ मैनेजमेंट करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने बूथ मैनेजमेंट पर फोकस करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी अब उन बूथों पर फोकस करेगी जहां से 15 सालों में उन्हें वोट नहीं मिल पाया है। हर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान विधायक ऐसे कमजोर परफॉर्मेंस वाले 25 बूथों का चयन करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा स्तर पर सांसद 100 बूथों का चयन कर उन पर फोकस करेंगे। इस दौरान बैठक में प्रदेश के महामंत्री किरण देव ने बुथ व शक्ति केंद्रों की जानकारी क्षेत्रीय संगठन मंत्री को दी। उन्होंने बताया कि किस तरह से वार्डों के बूथों में शक्ति केंद्र बनाकर कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महामंत्री ने अब तक का दुर्ग संभाग का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
24 अगस्त को सीएम हाउस का घेराव
इस बैठक में उपस्थित पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने बताया कि 24 अगस्त को भाजयुमो द्वारा चलाए जा रहे "रायपुर चलो अभियान" के तहत "रोजगार दो या गद्दी छोड़ो" की मांग को लेकर सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के नेता मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही जिला स्तर पर भी सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के धरना प्रदर्शन व आंदोलन कार्यक्रम तय किए जाएंगे। यह रणनीति संभाग स्तरीय बैठक में तैयार की गई।
इस बैठक में यह सभी रहें शामिल
संभाग स्तरीय बैठक में बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, राजनांदगांव भाजपा के दिग्गज नेता व प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह , प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद संतोष पांडे, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक आरके राय, समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications