Bhilai Nigam को PM आवास के लिए हितग्राहियों की तलाश, चार बार बढ़ाई आवेदन की तारीख
Nagar Palik Nigam Bhilai को प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों के लिए हितग्राही नहीं मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम ने आवासहीन किराये के मकान में रहने वालों से आवेदन मंगाए थे। लेकिन चार बार आवेदन की तिथि बढाने के बाद भी लोग आवास के लिए आवेदन नहीं कर रहें हैं। इसके पीछे कई कारण हैं। जिसके चलते लोग रुचि नहीं दिखा रहें हैं।

भिलाई निगम में 3079 आवास हैं स्वीकृत 416 निर्मित
दरअसल इस आवास योजना के तहत कुल 3079 मकानों की स्वीकृति भिलाई निगम को मिली है। योजना के तहत निगम क्षेत्र में कुल 416 आवास का निर्माण पूरा हो चुका है। लेकिन इसमें से आम्रपाली वनांचल सिटी के 312 आवासों में से 188 में ही अलॉटमेंट किया जा सका है। शेष कई वर्षों से खाली पड़े हुए हैं। जिसके चलते कई मकानों में अवैध कब्जे भी हो चुके हैं।

निगम में फंड की कमी, नहीं उपलब्ध कराई सुविधाएँ
निगम में फंड की कमी के चलते पीएम आवास का निर्माण नहीं हो सका है। इसके अलावा बने आवासों में बिजली व पानी की समुचित व्यवस्था नहीं कि जा सकी है। जिसके चलते लोगों ने आवास योजना के लिए आवेदन करना ही बन्द कर दिया है। अधिकारियों की कहना है कि आवासों देख देख के लिए जल्द ही आबंटन की प्रकिया किया जाना आवश्यक है। नहीं तो बने मकान भी जर्जर स्थिति में पहुंच जाएंगे।
यह भी पढ़े. Chhattisgarh: Bhilai Nigam में 'आमदनी चवन्नी और खर्चा रुपैया', संचित निधि का खजाना भी खाली
चौथी बार बढ़ाई अंतिम तिथि, नहीं मिल रहे आवेदन
अब निगम प्रशासन ने नए सिरे आवासहीन लोगों से चौथी बार आवेदन मांगे हैं। इसके लिए तमाम दस्तावेजों के साथ तय तिथि तक आवेदन जमा करने को कहा गया है। दरअसल निर्मित मकानों के लिए ही हितग्राही निगम को नहीं मिल रहे हैं। निगम ने इसके लिए मोर मकान मोर चिन्हारी अभियान भी शुरू किया है। निगम अधिकारियों के अनुसार ने हितग्राहियों के पास किसी भी प्रकार का पक्का आवास नहीं होना चाहिए। आवेदक 31 अगस्त 2015 के पूर्व भिलाई में निवासरत है। आय 3 लाख से कम है। किरायेदारी में निवास कर रहे है। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी है। इन्हें मोर मकान-मोर चिन्हारी के तहत आवास का लाभ मिलेगा।

इन आवेदकों को मिलेगी प्राथमिकता
निगम प्रसाशन के मोर मकान-मोर चिन्हारी के तहत आवास का लाभ नाला, किराए के मकान, केनाल, झुग्गी, झोपड़ी, स्लम एरिया में निवासरत लोगों को मोर मकान-मोर चिन्हारी के तहत आवास देने की योजना है, ऐसे परिवारों को आवास योजना से जोड़ने अंतिम अवसर दिया जा रहा है। उन्हें निर्धारित आवेदन और राशि एवं दस्तावेज जैसे मतदाता परिचय पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, निवासी जमा करना होगा।
इन क्षेत्रों में स्थित है पीएम आवास के तहत मकान
भिलाई निगम क्षेत्र में योजना के तहत 3097 आवासों का निर्माण किया जाना है, इसमें आम्रपाली वनांचल सिटी में 312, शांति नगर कोहका में 36 और ट्रेंचिंग ग्राउंड कुरूद के पास 32 मकान का निर्माण पूरा हो चुका हैं। शेष आवास निर्माणाधीन है। जिसे महापौर ने संज्ञान में लेकर फिर से आवेदन मंगाए हैं












Click it and Unblock the Notifications