दुर्ग में छिपा था बिहार के कुख्यात डॉन शहाबुद्दीन का गुर्गा आफताब मियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आज कुख्यात डॉन और RJD के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के गुर्गे को दुर्ग व बिहार पुलिस ने दुर्ग के ढौर गांव से गिरफ्तार किया है।

दुर्ग,31 जुलाई। अब अन्य राज्यों के आरोपी अपराध करने के बाद छत्तीसगढ़ में शरण ले रहे हैं। आज कुख्यात डॉन और RJD के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन उर्फ साहेब के गुर्गे को दुर्ग व बिहार पुलिस ने दुर्ग के ढौर गांव से गिरफ्तार किया है। बिहार के सीवान में आफताब पर हत्या और अपहरण जैसे मामलों में संगीन मामले दर्ज हैं। आफताब दुर्ग के जामुल में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था। बिहार पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

BHILAI-1

बिहार से आकर दुर्ग में छिपा था आरोपी

बिहार राज्य के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में 5 अप्रैल को एक हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद उसका मास्टर माइंड दुर्ग के ढौर गांव में छिपा हुआ था। बिहार पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ पुलिस की सहायता से उस आरोपी को धर-दबोचा। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार की पुलिस अपने साथ बिहार ले गई है।दरअसल आरोपी आफताब आलम ने कत्ल की वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद उसके तमाम साथी तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मगर इस मर्डर का सरगना आफताब आलम कुछ ज्यादा ही चालाक निकला। आफताब आलम बिहार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।

पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी

बिहार से फरार होकर उसने दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में शरण ली। यहां वो काफी दिनों से पहचान छिपाकर रह रहा था। बिहार पुलिस की टीम ने आरोपी आफताब आलम का लोकेशन ट्रेस किया। इसके बाद वहां से एक टीम छत्तीसगढ़ आ धमकी।पुलिस के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ अपनी जानकारी साझा की। उसके बाद तत्काल दुर्ग पुलिस के काबिल अफसरों ने जामुल थाने को इसके लिए निर्देशित किया।

कई मामलों में संलिप्त है आफताब

बिहार पुलिस का कहना है कि बीते कई दिनों से सीवान में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा था. बिहार पुलिस का आरोप है कि सारी क्रिमिनल एक्टिविटी में आफताब आलम का कनेक्शन सामने आ रहा था। इसलिए पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी। आफताब आलम कुख्यात डॉन शहाबुद्दीन का गुर्गा माना जाता है। वह बिहार के सिवान जिले के पचरुखी का रहने वाला है. आफताब आलम पर बिहार के सिवान के हुसैनगंज थाने में आर्म्स एक्ट, हत्या और अपहरण के केस दर्ज हैं. इसलिए बिहार पुलिस ने आफताब आलम की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी.

आरोपी ने कबुला गुनाह

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की जिसमें उसने अपना गुनाह कबुल भी कर लिया है। बिहार पुलिस ने आरोपी को दुर्ग न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बिहार रवाना हो गई। दुर्ग पुलिस के इस ऑपरेशन की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+