छत्तीसगढ़ के भिलाई में हादसा, आग लगने से जल गई पूरी बस्ती

भिलाई, 09 अप्रैल। शनिवार दोपहर को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में दुखद हादसा हुआ। भिलाई शहर के तीन पावर हाउस स्थित एक फल मंडी के निकट स्थित सूर्या नगर बस्ती में आग लग गई। इस आग की जद में आकर तकरीबन 100 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर खाक हो गई।

aag bhilai

मिली जानकारी के मुताबिक आग से लगभग आधा दर्जन सिलेंडरों में भीषण विस्फोट हुआ। बस्ती में आगजनी से पास की ही फल मंडी की कुछ दुकानें भी प्रभावित हुई हैं । मिली जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। चश्मदीद बताते हैं की पहले आग एक झोपड़ी से उठती दिखी थी , कुछ ही समय में इस चिंगारी ने आग का भयानक रुप ले लिया।

बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद आग की तीव्रता को देखते प्रशासन ने तत्काल डेढ़ दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया था . काफी मुश्किल के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। पुलिस प्रशासन ने भी मेहनत करते गए बस्ती से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। छावनी सीएसपी कौशलेंद्र पटेल के मुताबिक कि आग लगने की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को दी गई थी। राज्य के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए अपनी संवेदनाये व्यक्त की हैं।

इस भीषण आगजनी से करीब 100 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के मुताबिक आग लगने के कारण बस्ती जलकर खाक हो चुकी है,इसलिए जिला प्रशासन अब वहां रहने वाले लोगों के लिए खाने ,रहना और कपड़े का इंतजाम कर रहा है। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले अंतर्गत भिलाई के फल मंडी पावर हाऊस के पीछे स्थित बस्ती में लगी आग की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला कलेक्टर श्री सर्वेश एन. भुरे को घटना से प्रभावित घालयों के त्वरित तथा उचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें Ram Navami 2022: छत्तीसगढ़ है भगवान राम की कर्मभूमि, हर कदम पर होते हैं प्रभु राम के दर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+