MP News: दूसरी लड़कियों से था अफेयर तो पत्नी ने नहीं बनाया नॉमिनी, शाहपुरा SDM मर्डर केस में आया नया मोड़
Dindori SDM News: एसडीएम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनके पति मनीष शर्मा ने की थी और सबूत मिटाने के लिए कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिया था।
Dindori SDM News: मध्य प्रदेश शाहपुरा एसडीएम मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। एसडीम निशा नापित शर्मा ने अपने पति को सेवा, बीमा और बैंक रिकॉर्ड में नॉमिनी नहीं बनाया था इस वजह से पति ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था।
पुलिस ने एसडीएम के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस ने एसडीएम निशा नापित शर्मा के ब्लाइंड मर्डर केस का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया था।

एसडीएम निशा नापित 2020 में shaadi.com के माध्यम से प्रॉपर्टी डीलर 45 वर्षी मनीष शर्मा से शादी की थी। लेकिन सर्विस, बीमा और बैंक रिकॉर्ड में 'नॉमिनी' बनाने की पति की मांग को नहीं मानने के कारण दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगे थे। दरअसल, शादी के बाद निशा को भनक लगी कि मनीष के दूसरी और लड़कियों से अवैध संबंध है। इसी के चलते उसने पति को अपने सर्विस रिकॉर्ड समेत दूसरे दस्तावेजों में नॉमिनी नहीं बनाया था।
जिले के पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के जानकारी अनुसार पति मनीष शर्मा ने रविवार को तकिए से निशा का मुंह और नाक दबकर मौत के घाट उतार दिया था। 6 घंटे तक शव के पास बैठा रहा और फिर शव को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने पुलिस को सतर्क कर दिया। यही नहीं, पति ने निशा के खून से सने कपड़े और तकिया को वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा डाला था।
पुलिस अधिकारी के अनुसार जांच और मौके से प्राप्त सुराग के आधार पर एसडीएम के पति से पूछताछ की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर हत्या, दहेज हत्या, सबूत नष्ट करने एवं अन्य अपराधों के गंभीर आरोप लगे हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने इस मामले की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझा देने के लिये जांच दल की प्रशंसा की और 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications