Deoria: देवरिया में झाड़ फूंक के बहाने हो रहा था धर्मांतरण, हंगामा के बाद पहुंची पुलिस

Deoria News: देवरिया में झाड़ फूंक के बहाने धर्मांतरण का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी हुई तो कुछ स्थानीय नेता मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरु कर दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी।

शहर के कोतवाली रोड स्थित मसीही कलिसिया चर्च में झाड़ फूंक की आड़ में धर्मांतरण को लेकर हिंदूवादी नेताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। चर्च में अचानक पहुंचकर युवक वीडियो बनाने लगे, यह देख महिला और पुरुष इधर उधर भागने लगे और पास्टर अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिए। सूचना पर कोतवाल और दरोगा सिपाहियों के साथ पहुंचे। हंगामा करने वाले हिंदूवादी नेताओं को शांत कराने के बाद कोतवाल मसीही समाज के लोगों से गांव से आई महिलाओं के बारे में पूछताछ की।

deoria

Gorakhpur News: पासपोर्ट जांच में लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों पर एसएसपी ने लिया यह एक्शन
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस गई थी। पास्टर से मुलाकात नहीं हुई। मसीही समाज की महिलाओं से बात हुई। क्रिसमस पर प्रार्थना सभा और भोजन का आयोजन किया गया था।

पास्टर रुद्र ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हर रविवार को प्रार्थना सभा (सर्विस) का आयोजन होता चला आ रहा है। इसमें मसीही समाज के लोग और विश्वासी शामिल होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+