UP News: योगी वेश में हिंदू के घर पहुंचा चालाक मुस्लिम युवक, लापता बेटा बनकर 10 दिन की मौज, फिर ऐसे खुली पोल
UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। देवरिया जनपद में एक हिंदू परिवार का लड़का 12 साल पहले अपने घर से अचानक गायब हो गया था। 10 दिन पहले योगी वेश में एक युवक वहां पहुंचा।
घर पहुंचकर उसने परिवार के सदस्यों को उनके नाम से पुकारना शुरू कर दिया। ऐसे में परिवार के सदस्यों को लगा कि वह उनका ही बेटा है। उसका चेहरा भी लापता हुए बेटे से मिलता-जुलता था। बेटे के प्यार में खोए परिवार ने उसे अपना बेटा ही मान लिया।

10 दिन तक वह युवक परिवार के साथ मौज से अपनी जिंदगी गुजारता रहा। लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उस चालक मुस्लिम युवक की पोल खुल गई। उसके बाद ग्रामीणों द्वारा फोन करके पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र का है पूरा मामला
दरअसल, देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र की आघांव गांव के रहने वाले स्वर्गीय नथुनी गौड़ का बेटा सुभाष 12 साल पहले अपने घर से लापता हो गया था। 10 दिन पहले उनके घर पर योगी वेश में एक युवक भीख मांगते हुए पहुंचा।
इस दौरान स्वर्गीय नथुनी की पत्नी मैना देवी को देखकर वह उनसे भीख मांगने लगा। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों का भी वह नाम पुकारने लगा। उसका चेहरा गायब हुए बेटे सुभाष से मिल रहा था। ऐसे में परिवार के लोग उससे पूछताछ करने लगे।
योगी ने अपना नाम बताया सुभाष गौड़
इस दौरान लोगों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम सुभाष गौड़ है। हिंदू परिवार उसके बहकावे में आ गया और उसे अपना बेटा समझ लिया। बेटा समझ कर लोगों ने उसे अपने घर रुकने को कहा, जिस पर वह रुकने के लिए तैयार हो गया।
10 दिन तक वह परिवार वालों के साथ रहा। इसी बीच उसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मऊ के एक व्यक्ति द्वारा फोन करके बताया गया कि जिस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है वह मऊ का रहने वाला है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
फोन करने वाले शख्स ने युवक की पहचान मैनुद्दीन उर्फ बिलाई अंसारी के रूप में की। ऐसे में हिंदू परिवार द्वारा भी उससे पूछताछ किया गया। पूछताछ में स्पष्ट हो गया कि वह युवक सुभाष नहीं बल्कि मुस्लिम है। ऐसे में ग्रामीणों ने फोन करके पुलिस बुलाई।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और आरोपी युवक को पड़कर थाने ले आई। थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर इस घटना के बाद पूरे गांव में इसी मामले की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications