Deoria News: धान के खेत में खेल रही थीं बच्चियां,मौत बनकर आया कंबाइन
देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र के गौरकोठी गांव में धान के खेत में खेल रही बच्चियों की कंबाइन की चपेट में आने से मौत हो गयी है। पांच वर्षीय व छह वर्षीय यह बच्चियां परिजनों के साथ धान के खेत में थी। कंबाइन चालक ने इन्हे
Deoria News: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र के गौरकोठी गांव में धान के खेत में खेल रही बच्चियों की कंबाइन की चपेट में आने से मौत हो गयी है। पांच वर्षीय व छह वर्षीय यह बच्चियां परिजनों के साथ धान के खेत में थी। कंबाइन चालक ने इन्हें नहीं देखा और इसकी चपेट में आने से इनके कई टुकड़े हो गये। इस घटना के बाद चालक कंबाइन छोड़ फरार हो गया। ग्रामीणों में इसे लेकर आक्रोश है और आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

चिल्लाने लगे परिजन
जब परिजनों ने बच्चियों को देखा तो उनके होश उड़ गए। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगे लेकिन तब तक बहुत देर हो गयी थी। बच्चियों की जान जा चुकी थी। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अगर परिजनों ने बच्चियों पर नजर रखी होती तो शायद यह घटना नहीं होती।
Gorakhpur : एक बेटी पायलेट तो दूसरी बनना चाहती थी सांइटिस्ट, पिता के साथ लगाया मौत को गले, रुला देगी ये कहानी
मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की जानकारी,होते ही एसडीएम सदर सौरभ सिंह, तहसीलदार सदर आनंद कुमार नायक, सीओ सलेमपुर देव आनंद व बरियारपुर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने कंबाइन को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जार रही है।
सीओ सलेमपुर देव आनंद ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कंबाइन को कब्जे में ले लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications