UP: थाने में शिकायत दर्ज कराने आई पीड़ित महिला को इंस्पेक्टर ने दिखाया प्राइवेट पार्ट, वीडियो हुआ वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही यूपी पुलिस को पीड़ित जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने और छवि को सुधारने की नसीहत दे। लेकिन उत्तर प्रदेश की पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला देवरिया जिले का है। यहां भटनी थाना पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है। दरअसल, भटनी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी एक महिला शिकायकर्ता के सामने अश्लील हरकत करते (प्राइवेट पार्ट दिखाकर इशारे करते) हुए वीडियो में कैद हो गए। थाना प्रभारी की हरकतों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

Recommended Video

    UP: थाने में शिकायत दर्ज कराने आई पीड़ित महिला को इंस्पेक्टर ने दिखाया प्राइवेट पार्ट

    भीष्म पाल सिंह को किया निलंबित

    भीष्म पाल सिंह को किया निलंबित

    मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद भटनी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी भीष्म पाल सिंह को एसपी देवरिया ने निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो करीब 22 जून का बताया जा रहा है, उसकी भी जांच की जा रही है। साथ पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

    क्या है मामला

    क्या है मामला

    मामला देवरिया जिले के भटनी पुलिस थाना का है। यहां 22 जून का जमीनी विवाद के मामले में पीड़िता अपने मां के साथ प्रार्थना पत्र लेकर थाने पहुंची थी। उस वक्त थाना प्रभारी भीष्मपाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठे थे। वह और उसकी मां भूमि विवाद के बारे में प्रभारी निरीक्षक को बता रही थीं। जिसके बाद भीष्मपाल सिंह यादव के द्वारा बैठने के लिए कहने पर दोनों वहां रखी कुर्सी पर बैठ गईं। युवती का आरोप है कि भूमि विवाद के संबंध में बात करते-करते प्रभारी निरीक्षक अश्लील हरकत करने लगे, इस दौरान युवती ने इसका वीडियो बना लिया और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को दिखाया। जिसके बाद पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने वीडियो को फारवर्ड कर दिया और वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

     पौने तीन मिनट का है वीडियो

    पौने तीन मिनट का है वीडियो

    पौने तीन मिनट के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो महिलाएं शिकायत लेकर थाने पहुंची हैं। एक महिला इंस्पेक्टर के बायीं तरफ बैठी है। वहीं, एक महिला सामने बैठी है वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर भीष्म पाल यादव बायीं तरफ बैठी महिला को अश्लील इशारे करते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित युवती की तहरीर पर भटनी थाने में भीष्मपाल सिंह यादव के खिलाफ धारा 354(क)/509/166 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+