देवरिया न्यूज : सड़क हादसे में चौकी इंचार्ज की मौत,दीवान घायल
देवरिया जिले के बरहज थाने के गौरा चौकी पर तैनात दरोगा की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी। दरोगा अपने साथी दीवान के साथ किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे।विपरीत दिशा से आ रही बोलेरा ने बाइक को टक्कर मार दी । इस टक्कर म
Deoria News: देवरिया जिले के बरहज थाने के गौरा चौकी पर तैनात दरोगा की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी। दरोगा अपने साथी दीवान के साथ किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे।विपरीत दिशा से आ रही बोलेरा ने बाइक को टक्कर मार दी । इस टक्कर में दरोगा की मौत हो गयी है।

जानकारी के मुताबिक,गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना स्थित हरिहरपुर गांव निवासी रमाशंकर सिंह यादव पुत्र नरसिंह यादव वर्तमान समय में बरहज के गौरा के चौकी इंचार्ज थे। सुबह सरकारी काम से वह दीवान के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बोलेरा ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। रमाशंकर ने 1996 में पुलिस विभाग में सेवा शुरु की थी।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि रमाशंकर सिंह ईमानदार और कर्मठ पुलिस अधिकारी थे। उनकी मौत से पुलिस विभाग को क्षति पहुंची है। सभी पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है। बोलेरो को सीज कर दिया गया है। आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications