देवरिया: छेड़खानी की शिकायत करना पिता को पड़ा भारी, दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर ले ली जान
देवरिया। खबर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से है, यहां बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत करने महंगा पड़ गया। दबंगों ने पीड़िता के पिता को लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है।
Recommended Video

मामला देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के ईश्वर पूरा गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी एक युवती अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। इस दौरान उनके पड़ोसी रामाशीष यादव के घर आए कुछ मनबढ़ युवकों ने उससे छेड़खानी करने लगे। डरी-सहमी बेटी को घर में अचानक आते देख पिता ने पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के रिश्तेदार के घर उसकी शिकायत करने पहुंच गए। इतना ही नहीं, पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत करने की बात भी कही।
इससे बौखलाए आरोपी पक्ष करीब आठ बजे पीड़िता के घर पहुंच गया और पीड़िता के पिता को लाठी-डंडे से मारना पीटना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों के जुटने पर पिटाई कर रहे लोग फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल भोला को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक भोला प्रसाद के चार बेटे विदेश में रहते है। दो लड़की संगम और मैना हैं। मृतक मजदूरी कर परिवार चलाने में सहयोग करता था। मौत की खबर सुन पत्नी दुर्गावती और दो बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
एसपी ने कहा- कड़ी कार्रवाई की जाएगी
मामले में पुलिस ने गांव के श्रीराम, अभिषेक, मोनू, सोनू, जयराम, रवि, अनिल और रिश्तेदारी में आए युवक मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्र का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications