Deoria News: देवरिया सीएमओ से लखनऊ निदेशालय टीम ने क्यों की गहन पूछताछ, जानिए पूरा मामला

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजेश झा से लखनऊ निदेशालय की टीम ने कई घंटे पूछताछ की है। टीम ने भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ की है। टेंडर और उपकरणों की खरीदारी, भुगतान की जानकारी नहीं मिलने पर टीम कई दस्तावेज लेकर लौट गई।

रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने सीएमओ डॉ राजेश झा पर चहेते को टेंडर देने, सेनेटरी नैपकीन खरीद में गड़बड़ी करने जैसे 10 आरोप लगाते हुए शासन में शिकायत की थी। इस पर जांच के लिए चिकित्सा परिवार कल्याण निदेशालय लखनऊ से जेडी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम सीएमओ कार्यालय पहुंची थी।

deoria

सीएमओ से करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई। फाइल देखने के बाद टीम कार्यालय में पहुंची। जांच के बाद टीम सीएमओ और एनएचएम पटल देखने वाले बाबू, एसीएमओ के जवाब से संतुष्ट नहीं दिखी।

Gorakhpur News: आवास का सपना होगा सच, सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुरियों को देंगे यह बड़ी सौगात वर्तमान समय में योगी सरकार लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है। उत्तर प्रदेश के कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। ऐसे में भ्रष्टाचार मामले में जांच के दायरे में आने पर सीएमओ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+