Gorakhpur News: आवास का सपना होगा सच, सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुरियों को देंगे यह बड़ी सौगात
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम गोरखपुर विकास प्राधिकरण की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में पंजीकरण कराने वाले लाभार्थियों खोराबार आवासीय योजना के फ्लैटों/भूखंडों की ई-लॉटरी के माध्यम से सौगात देंगे। इसके साथ ही रामगढ़ताल के समक्ष ताल में फाउण्टेन व हर्बल पार्क एवं प्राधिकरण की कई अन्य लगभग 175 करोड़ लागत की योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास करेंगे।
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि ई-लॉटरी प्रक्रिया का ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा, जिसका लिंक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.gdagkp.in पर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने योजना में पंजीकृत लाभार्थियों से निर्धारित तारीख व समय पर लॉटरी प्रक्रिया में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

बताया कि गोरखपुर से बाहर के आवेदक प्राधिकरण की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से जुड़ सकते हैं। लॉटरी प्रक्रिया में चयनित किन्हीं पांच आवंटियों को मुख्यमंत्री द्वारा मौके पर ही आवंटन पत्र प्रदान किया जाएगा।
त्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। वर्तमान समय में कई हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का कार्य चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications