UP की यह बेकरी इस उम्र तक के बच्चों को फ्री में देती है केक, IAS अधिकारी ने शेयर की फोटो तो लोग कर रहे तारीफ
UP की यह बेकरी इस उम्र तक के बच्चों को फ्री में देती है केक, IAS अधिकारी ने शेयर की फोटो तो लोग कर रहे तारीफ
देवरिया, 13 अगस्त: आज के दौर में ऐसे बहुत ही कम लोग आपको मिलेंगे, जो निस्वार्थ भाव से किसी की मदद करते हो। ऐसे ही एक बेकरी शॉप के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसकी तस्वीर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल से ट्वीट की है। दरअसल, यह बेकरी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में है, जहां 0-14 वर्ष की आयु के बीच के अनाथ बच्चों को फ्री में केक मिलता है।

इन बच्चों को फ्री में देता है केक
बच्चों की फ्री में केक देने वाली बेकरी की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को देखकर लोग बेकरी के मालिक की खुले दिल से सराहना कर रहे है। दरअसल, वायरल हो रही तस्वीर में, केक काउंटर पर बेकरी मालिक ने एक नोटिस लटका हुआ है, जिसमें लिखा है, 'फ्री, फ्री, फ्री! जिन बच्चों के मम्मी या पापा नहीं हैं 0 से 14 वर्ष कर केक फ्री फ्री!'
IAS अधिकारी अवनीश शरण ने तस्वीर को किया था ट्वीट
इस तस्वीर को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्वीट किया है, जिसपर अब तक 26 हजार लाइक और कई रीट्वीट मिल चुके हैं। आपको बता दें कि काउंटर पर कई केक दिख रहे हैं और आप कांच के बक्से पर चिपका हुआ नोटिस भी देख सकते हैं। आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अगले ट्वीट में कहा कि तस्वीर कनक स्वीट्स की है जो उत्तर प्रदेश के देवरिया में स्थित है।

लोगों ने कमेंट में बेकरी मालिक की सराहना
आईएएसी अवनीश शरण ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया है, जिसमें लिखा, 'दुकान के मालिक के लिए प्यार और सम्मान।' वहीं, बेकरी मालिक के इस निस्वार्थ भाव ने कई लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर सभी ने इस शख्स की सराहना और तारीफ की है। लोगों ने भी इस नेक कार्य के लिए दुकान के मालिक को धन्यवाद भेजा है।

जानिए क्या-क्या कहां
अमित मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा है कि मुझे उस दुकानदार से मिलवाने में मदद कीजिए। इस मानवता भरे काम में मैं उनकी मदद करना चाहता हूं। नागेश नाम के एक यूजर ने इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'ऐसे नेक दिल दुकानदार को कोटि कोटि प्रणाम।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दुकानदार की यह पहल लाखों लोगों को प्रेरणा देने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications