Deoria: मिस कॉल से शुरू हुई थीं Love Story, बॉयफ्रेंड ने बनाए शारीरिक संबंध फिर वायरल कर दी प्राइवेट वीडियो
Deoria News: बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसकी प्राइवेट वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

Deoria News: मिस कॉल से शुरू हुई एक लव स्टोरी का अंत उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में धोखे से खत्म हो गया। दरअसल, यहां एक युवक ने एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर उसकी अश्लील वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तो वहीं, अब पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आऱोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पकड़ लिया है।
गिरफ्त में आए आरोपी के पास से पुलिस ने एक फोन भी बरामद किया है, जिसके द्वारा युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित युवती पीजी कॉलेज की छात्रा है और पढ़ने के लिए कुशीनगर जाती थी। एक दिन युवती के फोन पर एक मिस कॉल आई तो युवती ने वापस कॉल किया। इस मिस कॉल से दोनों के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत हो गई।
दोनों एक-दूसरे मिलने लगे और दोनों के बीच घंटों-घंटों बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी युवक गोपालगंज जिले के मारगंज थाना क्षेत्र बिगही गांव का रहने वाला है। कुशीनगर में वह अपनी रिश्तेदारी में आय़ा करता था। 13 दिसंबर को युवक ने युवती को कुशीनगर रेलवे स्टेशन पर बुलाया। जहां से दोनों लखनऊ चले गए। पीड़िता का कहना है वहां ले जाकर आरोपी युवक ने जबरन उसके साथ तीन दिनों तक शारीरिक संबंध बनाए और उके अश्लील फोटो भी खींचे।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके बाद उसे कुशीनगर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने भी लोक-लाज के चलते पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन 19 दिसंबर को आरोपी युवक ने छात्रा को उसकी अश्लील वीडियो और फोटोज वायरल करने की धमकी दी। साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। बाद में छात्रा को पता चला कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत देकर रिपोर्ट्स दर्ज कराई। 21 दिसंबर को थाना प्रभारी रामपुर कारखाना गोरयाघाट ऑटो स्टैंड के पास आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवक बिहार भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया, जिससे उसने अश्लील वीडियो बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications