Deoria News: योगी की सख्त पुलिस के आगे 'नवनाथ ने खोले कई राज', हैरान करने वाले तथ्य आए सामने
Deoria News: नवनाथ मिश्रा, जिसने सत्यप्रकाश दुबे के परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसने पुलिस हिरासत में कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने पुलिस को अज्ञात आरोपियों में 20 का नाम बताया है। पुलिस इस मामले में अन्य कई नामों का पता कर रही है। इसके साथ ही इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
फतेहपुर के लेहड़ा टोला में हुए सामूहिक नरसंहार के मुख्य आरोपित नवनाथ मिश्रा के बताने के आधार पर मऊ व गोरखपुर जनपद के कई स्थानों पर दबिश दी गई। किसी की गिरफ्तारी इस दौरान नहीं हो सकी। लेकिन पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस मामले में 27 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में अज्ञात आरोपितों में से 20 का नाम नवनाथ ने पुलिस की सख्ती के चलते उगल दिया है। अब पुलिस सर्विलांस का सहारा लेकर उन आरोपितों का लोकेशन खंगाल रही है। उस दिन का टावर लोकेशन मिलने के बाद उनको नामजद करते हुए गिरफ्तार करेगी।
इस हत्याकांड के बाद गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। किसी भी आने जाने वालों पर पुलिस की नजर है।












Click it and Unblock the Notifications