Bollywood News: देवरिया का ये लड़का Arshi Khan को कर रहा ब्लैकमेल, CM Yogi से न्याय की गुहार
विवादों से गहरा नाता रखने वाली बॉलीवुड अदाकारा अर्शी खान एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। माया नगरी की चकाचौंध दुनिया से दूर अब वह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कई दिनों से कैंप कर रही हैं और एक शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं।
देवरिया के लड़के के साथ अर्शी खान का लिव इन रिलेशन
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्शी खान देवरिया के रहने वाले अभिषेक शर्मा के साथ लिव इन रिलेशन में थी। अर्शी खान के मुताबिक, इस दौरान अभिषेक शर्मा ने अर्शी खान के साथ शारीरिक संबंध बनाए और कुछ न्यूड फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिए। आरोप है कि अभिषेक शर्मा ने उनके निजी पलों का वीडियो और फोटो बना लिया और लगातार वायरल करने की धमकी दे रहा था।

अर्शी खान की महिला मैनेजर से मारपीट
इस मामले को खत्म करने के लिए अर्शी खान ने अपनी महिला मैनेजर को 1 हफ्ते पूर्व देवरिया भेजा था। महिला मैनेजर जब अभिषेक शर्मा से मिली तो दोनों में कहासुनी हो गई और मारपीट की नौबत आ पड़ी। जिसके कुछ वीडियो भी वायरल हो गए। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अभिषेक शर्मा अर्शी की महिला मैनेजर को धमकी दे रहा है और उसका मोबाइल भी फेक रहा है।
अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी
वहीं इस पूरे मामले को लेकर सदर कोतवाली में अभिषेक शर्मा और उसके गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, जब यह बात अर्शी खान को पता चली तो वह दिल्ली से देवरिया आ गई। इस दौरान अर्शी खान ने अभिषेक शर्मा को संबोधित करते हुए कई वीडियो भी बनाए जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
पुलिस से अभिषेक शर्मा की गिरफ्तारी की मांग
इसके एलावा अर्शी खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह आरोप लगाया कि अभिषेक शर्मा उनके निजी पलों का फोटो और वीडियो वायरल करने की लगातार धमकी देता था और टॉर्चर करता था। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। अब अर्शी खान देवरिया पुलिस से अभिषेक शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं और उत्तर प्रदेश के सीएम से मिलने की बात कर रही हैं।
आरोपी फरार, सीएम योगी से न्याय की गुहार
हालांकि अभिषेक शर्मा और उसके गुर्गे घर छोड़कर फरार हैं। अर्शी खान का कहना है कि वह भी एक महिला हैं और उनकी निजता से खिलवाड़ किया जा रहा है, जो गलत बात है। उन्होंने कहा जिसने भी अभिषेक शर्मा को संबोधित करते हुए वीडियो वायरल किया है, उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराएंगे। हालांकि फ़िलहाल अर्शी खान पुलिस और उत्तर प्रदेश के सीएम से गुहार लगा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications