आंखों में आँसू, चेहरे पर उदासी सड़क पर सिसकिया मार रोता दिखा ZOMATO डिलीवरी बॉय
Zomato Delivery Boy: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेट फॉम है, जहां लोग बनाते भी है और बिगाड़ते भी है। सोशल मीडिया के माध्यम से आप बेबस लोगों की मदद भी कर सकते है। जैसे सोहम भट्टाचार्य नाम के शख्स ने सड़क पर रोते हुए एक जोमैटो डिलीवरी बॉय की मदद की है।
दरअसल, उत्तरी दिल्ली के जीटीबी नगर के सड़क पर रोते हुए एक जोमैटो डिलीवरी बॉय की तस्वीर सोशल मीडिया पर एक शख्स ने शेयर की। सोहम भट्टाचार्य नाम के शख्स ने तस्वीर के साथ में जो लिखा, वो आपको भी भाऊक कर देगा।

कुछ दिनों में बहन की शादी है
सोहम भट्टाचार्य ने बताया कि ये लड़का जीटीबी नगर के सड़क पर खड़ा सिसककर रो रहा था। वह लोगों से पैसें मांग रहा था और कह रहा था कि उसने कुछ नहीं खाया है।
डिलीवरी बॉय का दावा है, कि कुछ दिनों में उसकी बहन की शादी है और जोमैटो ने उसका अकॉउंट ब्लॉक कर दिया है। तस्वीर में डिलीवरी बॉय के आंखों में आंसू दिखाई पड़ रहा है। वह बहन की शादी के लिए पैसे जुटाने में लगा हुआ है। हो सके तो प्लीज इस फोटो को वायरल कीजिए।
जोमैटो ने वायरल तस्वीर पर दिया जवाब
तस्वीर शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को लगभग 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। मामला सामने आने के बाद से जोमैटो ने भी सोहम के पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
जोमैटो ने कहा "हम अपने डिलीवरी पार्टनर्स को बहुत महत्व देते हैं, और हम समझते हैं कि किसी आईडी को ब्लॉक करने जैसी कार्रवाइयों का क्या असर हो सकता है। निश्चिंत रहें, हम ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं। हम आपको आश्वस्त करते हैं, हम इस पर गौर करेंगे। हमारे डिलीवरी पार्टनर हमारे लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने हमारे ग्राहक।"
वहीं सोहम ने पोस्ट के साथ एक क्यूआर कोड शेयर किया। जिसमें उन्होनें लोगों से अपनी क्षमता अनुसार पैसें देकर डिलीवरी बॉय की मदद करने का आग्रह किया है और लोगों ने शख्स की मदद भी की। सोहम ने पोस्ट के एक कमेंट के माध्यम से बताया है, कि इस शख्स ने अब रैपिडो के लिए काम करना शुरू किया है ताकि वह अपनी बहन की शादी के लिए पैसे जोड़ सके।












Click it and Unblock the Notifications