Wrestlers Protest: पहलवान साक्षी मलिक बोलीं- चार्जशीट में बृजभूषण कसूरवार, नाबालिग के परिवार पर काफी दबाव
Wrestlers Protest: पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि पुलिस द्वारा कल सौंपी गई चार्जशीट में बृजभूषण का नाम है। नाबालिग के परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। हमारी मांगे पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लेंगे।
Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण को यौन शोषण केस में क्लीन चिट मिल चुकी है। पुलिस ने करीब 1200 पेज की चार्जशीट पेश की। जिसमें बताया गया कि पहलवानों के पर्याप्त सबूत न पेश करने की दिशा में बृजभूषण को क्लीन चिट दी गई है। वहीं, शुक्रवार यानी आज पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि पुलिस द्वारा कल सौंपी गई चार्जशीट में उनका नाम है। नाबालिग के मामले में साफ है कि परिवार पर काफी दबाव है।
साक्षी मलिक ने आगे यह भी कहा कि सरकार द्वारा हमारी मांगों को पूरा करने के बाद हम आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला करेंगे। आपको बता दें कि नाबालिग पहलवान के यौन शोषण केस में पीडिता के दादा ने कहा कि हमारी बच्ची मोहरा क्यों बने? शुरू से तीन लड़कियों का नाम ले रहे थे। हमारी बेटी के अलावा दो और कौन हैं, उन्हें सामने क्यों नहीं लाया गया। इसपर साक्षी ने कहा कि नाबालिग के परिवार पर काफी दबाव है।

क्या कहा गया चार्जशीट में?
आपको बता दें कि बीते दिन यानी 15 जून को दिल्ली पुलिस ने 7 महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों में चार्ट शीट कोर्ट में दाखिल की गई। जिसमें एक चार्टशीट बृजभूषण के खिलाफ 6 बालिग महिला पहलवानों द्वारा दर्ज मुकदमे पर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुई।
वहीं, दूसरी चार्ट शीट पटियाला हाउस कोर्ट में नाबालिग पहलवान के मुकदमे में पेश हुई। लेकिन, नाबालिग वाले केस में दिल्ली पुलिस ने चार्ट शीट में बताया कि पर्याप्त सबूत न पेश होने पर बृजभूषण को क्लीन चिट दे दी गई है। नाबालिग वाले केस में पॉक्सों की धाराएं हटा ली गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications