Wrestlers protest: कैंडल मार्च के बाद पहलवानों की हुंकार, 28 मई को नई संसद के सामने प्रदर्शन का ऐलान

Wrestlers Candle March:पुलिस ने जंतर मंतर पर कैंडल मार्च के आयोजन को लेकर न तो आधिकारिक तौर पर इजाजत दी है और न ही इससे इनकार किया है।

Wrestlers Candle March

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ ( WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों ने आज एक बार फिर से जंतर-मंतर से लेकर इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में खाप प्रतिनिधि, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और इसके अलावा किसान नेता राकेश टिकैत भी कैंडल मार्च में मौजूद रहे। कैंडिल मार्च के बाद महिला पहलवानों ने हुंकार भरते हुए कहा कि 28 मई को नई संसद के सामने महिला महापंचायत की जाएगी।

बजरंग पुनिया बोले- न्याय मिलने तक आंदोलन रहेगा जारी
इस दौरान पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि हमारी बहनों का सम्मान हमारे लिए जान से भी बढ़कर है। जब तक हमारी बहन-बेटियों को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक यह आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। बहुत से लोग इस आंदोलन को बदनाम करने का काम कर रहे हैं इसलिए मेरी आपसे विनती है कि आप हमारा ऐसे ही साथ देते रहें।

नई संसद भवन के सामने महिला महापंचायत
विनेश फोगाट ने कहा कि हमारे बड़े बुजुर्गो ने फैसला लिया है कि 28 मई को नई संसद भवन के सामने महिला महापंचायत की जाएगी। इस महापंचायत को महिलाएं ही लीड करेंगी लेकिन युवा भी हमारे साथ रहेंगे। विनेश फोगाट ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्वक किया जाएगा।

आप सभी को समर्थन देना होगा: पहलवान साक्षी मालिक
पहलवान साक्षी मालिक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ये देश की बेटियों की लड़ाई है जिसमें आप सभी को हमें समर्थन देना होगा ताकि हमें न्याय मिल सके। जंतर मंतर से इंडिया गेट तक हजारों लोगों ने इंसाफ के लिए मार्च शुरू किया। आज हमारे आंदोलन को पूरा एक महीना हो गया है, लेकिन अभी तक हमें न्याय मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+