'महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी', सीएम आतिशी ने किसे दी संग्राम की चेतावनी?
New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 'महिला अदालत' का आयोजन किया। इस अदालत में दर्जनों महिलाओं ने अपनी पीड़ा सुनाई। इस दौरान मुख्यमंत्री आतिशी ने महिला सुरक्षा को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने संबोधन में कहा, निर्भया के साथ रूह को हिला देनी वाली वारदात हुई थी। उस वक्त हम सबने प्रण लिया था की दिल्ली में अब किसी बहन बेटी के साथ ऐसा नहीं होने देंगे। क्या आज बारह साल बाद आज राजधानी दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित हैं तो जबाब मिलता है नहीं। आज भी दिल्ली में महिलाए सुरक्षित नहीं है जिनकी जिम्मेदारी है सुरक्षा की वो सुरक्षा देने में नाकाम क्यों हैं।"

आतिशी ने आगे कहा, " दिल्ली में रोज तीन चार महिलाओं के साथ रेप की वारदात होती है। महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीजेपी की केंद्र सरकार की है। आज क्या महिलाओं को बीजेपी की केंद्र सरकार सुरक्षा दे पा रही है। क्या महिलाओं को दिल्ली पुलिस हिंसा से बचा पा रही है आज मैं कहना चाहती हूं की आप महिलाओं की आवाज़ आप दबा नहीं पाओग। अगर यही रवैया रहा तो दिल्ली की महिलाएं सड़क पर उतरेंगी।"
गौरतलब है कि 'महिला अदालत' में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।












Click it and Unblock the Notifications